देश

Delhi Excise Policy: केजरीवाल ने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए अदालत का किया रुख

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए एनओसी मांगने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में आवेदन दिया है। उनका निजी पासपोर्ट 2018 में एक्सपायर हो गया था।

Image

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Photo : IANS

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को अदालत का रुख किया।विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी कर सुनवाई की अगली तारीख चार जून तक जवाब मांगा।

केजरीवाल के वकील ने अदालत को बताया कि उनके पासपोर्ट की अवधि 2018 में समाप्त हो गई थी और उन्होंने 10 साल के लिए इसके नवीनीकरण की अपील करते हुए आवेदन दिया है। इस बीच, सीबीआई ने न्यायाधीश से कहा कि वह कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय करने पर बहस के लिए तैयार है।

रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले की जांच सीबीआई कर रही है जबकि ईडी धनशोधन के एक मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार को आबकारी नीति से जुड़े मुख्य मामले की सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, के कविता और अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article