दिल्ली विधानसभा में करारी हार के बाद आप युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस और भाजपा की तरह अब आम आदमी पार्टी ने भी अपनी आधिकारिक छात्रा शाखा- 'वैकल्पिक राजनीति के लिए छात्रों का संघ'(ASAP) की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को आप ने स्टूडेंट विंग का गठन किया। पार्टी का कहना है कि ये स्टूडेंट विंग कैंपस में बदलाव के लिए आंदोलन की शुरुआत है। बता दें कि आगामी समय में दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और अन्य विश्वविद्यालयों में होने वाले छात्रसंघ के चुनाव इसी विंग के माध्यम से लड़े जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने की वैकल्पिक राजनीति पर चर्चा
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक (National Convenor) और अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई है। उन्होंने इस दौरान वैकल्पिक राजनीति और मेनस्ट्रीम राजनीति पर बात की। अरविंद केजरीवाल कहते हैं, "आज हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। वह बेसिक समस्याएं है। यहां खाने को नहीं है, पढ़ाई नहीं है, बीमार होने पर इलाज नहीं है, अस्पताल नहीं है, दवाइयां नहीं है, सड़क नहीं है और बेरोजगारी है।
उन्होंने पूछा खुश कौन है? छात्र दुखी है, महिलाएं दुखी है, व्यापारी दुखी है। इंडस्ट्री का बूरा हाल है। चारों तरफ बुरा हाल है। इन सारी समस्याओं की जड़ें आज की राजनीति में हैं, जिसे हम मेनस्ट्रीम पॉलिटिक्स कहते हैं। कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों की राजनीति, जो 75 वर्षों से चली आ रही है।
बिजली में हुई कटौती, शिक्षा हुई खराब
विपक्ष पर निशाना साधने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा "जब AAP 10 वर्षों तक दिल्ली में सत्ता में थी, तब 24 घंटे बिजली आती थी। आज दिल्ली में बिजली कटौती हो रही है। हमने दिल्ली में जिस तरह की राजनीति की है, वह वैकल्पिक राजनीति है। उन्होंने कहा कि 10 साल दिल्ली में सरकार के दौरान पार्टी ने शिक्षा माफिया को खत्म कर दिया। उन्होंंने कहा कि उन्हें कई धमकियों का सामना करना पड़ा और परेशानी हुई, लेकिन प्राइवेट स्कूल की फीस नहीं बढ़ने दी। यह है दिल्ली की वैकल्पिक राजनीति की शिक्षा, जिसमें गरीब और अमीर दोनों को एक साथ एक बराबर शिक्षा मिलेगी।
लेकिन इनकी सरकार दिल्ली में आते ही शिक्षा माफिया शुरू हो गया है। दिल्ली में बिजली की कटौती होने लगी है। 4-4 घंटों तक बिजली की कटौती होती है। "वैकल्पिक राजनीति में हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोगों को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। वे ऐसा नहीं चाहते... अभी तीन महीने भी नहीं हुए हैं और भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों को बर्बाद करना शुरू कर दिया है।"
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
