देश

Faizabad Cantt Renamed:फैजाबाद कैंट नहीं अब बोलिए अयोध्या कैंट, नाम बदलने को मिली मंजूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 09:51 PM IST

Faizabad Cantt: योगी सरकार फैजाबाद का नाम बदलकर पहले ही अयोध्या कर चुकी है, अब फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने की मंजूरी भी दे दी गई है।

Image

जनता ने छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किए की मांग की थी

Photo : BCCL

Faizabad Cantt Now Ayodhya Cantt: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद कैंट (Faizabad Cantt) का नाम बदलकर अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt) करने को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दशहरा समारोह से पहले इस छावनी का नाम बदला गया है।एक सूत्र ने बताया, 'फैजाबाद कैंट अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा।'

सांसद लल्लू सिंह ने इसके लिए कोशिश की थी, बताते हैं कि इसको लेकर सांसद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया था, जिसे रक्षामंत्री ने मान लिया है।अब छावनी परिषद कार्यालय फैजाबाद के बजाय अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। रक्षामंत्री ने विजयदशमी पर्व की पूर्व संध्या पर यहां के लोगों को सौगात दे दी।

उन्होंने बताया कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होने के बाद जनता ने छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किए की मांग की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलहाल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह मंगलवार शाम को देहरादून में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' खायेंगे। बुधवार को वह विजयदशमी के मौके पर चमोली में 'शस्त्र पूजा' करेंगे। वह औली और माना में सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे एवं बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article