देश

धर्मांतरण के धंधे का काला सच – ED ने जब्त की 13 करोड़ की संपत्ति

Image

धर्मांतरण के धंधे का काला सच – ED ने जब्त की 13 करोड़ की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूपी के बलरामपुर ज़िले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने उतरौला इलाके में 13 अचल संपत्तियां जब्त कर लीं, जिनकी कीमत करीब 13.02 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये संपत्तियां नीतू रोहरा (नवीन रोहरा की पत्नी) के नाम पर खरीदी गई थीं।

यह कार्रवाई उस धर्मांतरण गैंग से जुड़ी है, जिसका मास्टरमाइंड बताया जा रहा है छंगूर बाबा। आरोप है कि उसने बलरामपुर की चाँद औलिया दरगाह से एक बड़ा नेटवर्क खड़ा किया, जहां भारतीय और विदेशी नागरिकों की भीड़ जुटाई जाती थी।

बाबा और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने गरीब और दलित परिवारों को पैसों और दबाव के जरिए धर्मांतरण के लिए उकसाया। इसके लिए उन्होंने विदेश से फंडिंग मंगाई और उसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद खरीदने में किया।

जांच में सामने आया कि बाबा और नवीन रोहरा ने दुबई की कंपनी United Marine FZE के जरिए संदिग्ध स्रोतों से 21.08 करोड़ रुपये हासिल किए।

यह पैसा भारत लाकर नीतू रोहरा के नाम पर संपत्तियां खरीदी गईं।

सब कुछ एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया।

ED ने छंगूर बाबा को 28 जुलाई और नवीन रोहरा को 4 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

एजेंसी ने साफ कहा है कि जांच अभी जारी है और आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article