देश

लंदन के हवाई अड्डों पर चेक-इन में देरी, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; Air India ने क्या कहा

एयर इंडिया ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने बताया कि हीथ्रो एयरपोर्ट पर थर्ड पार्टी पैसेंजर सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण यात्रियों की चेक-इन प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

Image

दिल्ली एयरपोर्ट पर जारी की एडवाइजरी (फोटो-ANI)

दिल्ली : एयर इंडिया के अनुसार, यह तकनीकी समस्या एयर इंडिया की अपनी प्रणाली में नहीं, बल्कि थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर की प्रणाली में आई है, जिससे एयरपोर्ट पर चेक-इन संबंधी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस कारण से यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर कहा, "हमारी ग्राउंड टीम लंदन में यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है ताकि किसी भी तरह की परेशानी को कम किया जा सके।"

एयर इंडिया के अनुसार, यह तकनीकी समस्या एयर इंडिया की अपनी प्रणाली में नहीं, बल्कि थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर की प्रणाली में आई है, जिससे एयरपोर्ट पर चेक-इन संबंधी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस कारण से यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर कहा, "हमारी ग्राउंड टीम लंदन में यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है ताकि किसी भी तरह की परेशानी को कम किया जा सके।

इसके साथ ही एयर इंडिया ने लंदन से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से वेब चेक-इन करने की सलाह दी है। एयरलाइन का कहना है कि यदि यात्री एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही ऑनलाइन चेक-इन कर लेंगे तो उन्हें एयरपोर्ट पर समय की बचत होगी और लंबी लाइनों से बचा जा सकेगा। इस तकनीकी दिक्कत का सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ सकता है, जो बिना वेब चेक-इन किए एयरपोर्ट पहुंचते हैं। उन्हें काउंटर पर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

एयर इंडिया ने यह भी बताया कि वह हीथ्रो एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित तकनीकी टीमों के साथ मिलकर स्थिति को जल्द सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। एयरलाइन की ओर से यात्रियों की सुविधा और अनुभव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई है। जो यात्री शनिवार को एयर इंडिया से लंदन से यात्रा करने जा रहे हैं, वे अपनी यात्रा से पहले एयर इंडिया की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर वेब चेक-इन कर सकते हैं। एयर इंडिया की टीम हर स्तर पर इसे कम से कम करने के प्रयास में जुटी हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!