देश

CPI के वरिष्ठ नेता अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

Atul Kumar Anjan Passed Away: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता व नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Image

सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन

Atul Kumar Anjan Passed Away: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता व नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अतुल अंजाम बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक, अतुल कुमार अंजान लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

अतुल कुमार अंजान को वामपंथी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता था। उनहोंने लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह ने अतुल कुमार अंजान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि अतुल कुमार अंजान जी के निधन से मैं स्तब्ध हूं। वो एक बहादुर और समर्पित लोक सेवक थे, उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

चार बार जीता लखनऊ छात्रसंघ चुनाव

अतुल कुमार अंजान छात्र राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे। 20 साल की उम्र में उन्होंने नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष का चुनाव जीता। इसके बाद वे चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। अपने राजनीतिक करियर में अतुल अंजान ने पुलिस-पीएसी विद्रोह में नौ महीने तक जेल भी काटी थी। अतुल अंजान को आधा दर्जन से अधिक भाषाओं की जानकारी थी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article