देश

K. Kavitha ED Case: कोर्ट ने के कविता को ईडी की हिरासत में भेजा, दिल्ली शराब घोटाले में हुई है गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 16, 2024, 06:40 PM IST

K. Kavitha ED Case: ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने बीआरएस नेता की रिमांड की मांग करने वाली ईडी की अर्जी पर यह आदेश पारित किया। जांच एजेंसी ने कविता की 10 दिन की हिरासत मांगी थी।

Image

के कविता को ईडी की हिरासत में भेजा गया

K. Kavitha ED Case: बीआरएस नेता के. कविता को कोर्ट ने ईडी की हिरासत में भेज दिया है। तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को सात दिनों के लिए ईडी की रिमांड में भेजा गया है।

10 दिन की रिमांड की मांग

ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने बीआरएस नेता की रिमांड की मांग करने वाली ईडी की अर्जी पर यह आदेश पारित किया। जांच एजेंसी ने कविता की 10 दिन की हिरासत मांगी थी। हालाँकि, न्यायाधीश ने केवल 23 मार्च तक के लिए रिमांड पर के कविता को भेजा है। ईडी ने के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को शुक्रवार को हैदराबाद में उनके आवास पर तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज राउज़ एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के समक्ष पेश किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी बीआरएस नेता की ओर से और विशेष वकील ज़ोहेब हुसैन ईडी की ओर से पेश हुए।

जमकर हुई बहस

शुरुआत में, चौधरी ने यह कहते हुए ईडी पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया कि कविता की गिरफ्तारी शक्ति और अधिकार का घोर दुरुपयोग है, और शीर्ष अदालत के सितंबर 2023 के आदेश की अवहेलना है। जवाब में, ईडी ने कहा कि उसने सुप्रीम कोर्ट सहित किसी भी अदालत में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि कविता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, और तर्क दिया कि मामले में गिरफ्तार विधान पार्षद के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाहों के बयान हैं।

ईडी ने क्या कहा

एजेंसी ने बीआरएस नेता पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया और कहा कि उसने डिजिटल डेटा निकालने के लिए उनके पति अनिल कुमार और घरेलू सहायिका को 18 मार्च को बुलाया है। ईडी ने कहा, "हम उनके खिलाफ बयान देने वाले दो अन्य लोगों को भी उनसे आमना-सामना करने के लिए बुला रहे हैं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!