देश

कांग्रेस ने जारी किया 'ब्लैक पेपर', केंद्र सरकार के 'श्वेत पत्र' का देगी करारा जवाब

Parliament Budget Session 2024: कांग्रेस के नेतृत्व में रही UPA सरकार के 10 सालों के आर्थिक कुप्रबंधन पर केंद्र की मोदी सरकार संसद में श्वेत पत्र जारी करने की तैयारी में जुटी हुई है, तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने आज मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी कर दिया।

Image

कांग्रेस ने पेश किया ब्लैक पेपर

Photo : ANI

Parliament Budget Session 2024: कांग्रेस के नेतृत्व में रही UPA सरकार के 10 सालों के आर्थिक कुप्रबंधन पर केंद्र की मोदी सरकार संसद में श्वेत पत्र जारी करेगी। ये श्वेत पत्र सदन में शुक्रवार (9 फरवरी) या फिर शनिवार (10 फरवरी) को पेश किया जा सकता है। इसीलिए बजट सत्र को एक दिन के लिए बढ़ाया भी गया है। इस श्वेत पत्र में आर्थिक कुप्रबंधन के अलावा यूपीए सरकार के दौरान उठाए जा सकने वाले सकारात्मक कदमों के असर के बारे में भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही इस पत्र में भारत की आर्थिक दुर्गति और अर्थव्यवस्था पर पड़े नकारात्मक प्रभावों को भी विस्तार से बताया जाएगा। वहीं इस श्वेत पत्र में मोदी सरकार अपने और यूपीए सरकार के दौरान देश की आर्थिक स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन भी पेश कर सकती है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण के दौरान कहा था कि सरकार एक श्वेत पत्र पेश करेगी। जिसमें UPA के 10 साल और NDA 10 साल को कवर किया जाएगा।

कांग्रेस लाएगी 'ब्लैक पेपर', देगी 'श्वेत पत्र' का करारा जवाब

वहीं दूसरी तरफ, यूपीए सरकार के 10 साल के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाए जाने वाले 'श्वेत पत्र' के जवाब में कांग्रेस ने मोदी सरकार के 10 साल पर 'ब्लैक पेपर' जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार के श्वेत पत्र के जवाब में 'ब्लैक पेपर' जारी किया है। इस ब्लैक पेपर में एनडीए की सरकार के 10 सालों का पूरा लेखा-जोखा देखने को मिल सकता है। जहां केन्द्र सरकार श्वेत पत्र के जरिए UPA सरकार के 10 सालों के आर्थिक कुप्रबंधन को जनता सामने लाने की कोशिश करेगी वहीं कांग्रेस ब्लैक पेपर' के जरिए मोदी सरकार के 10 साल में हुए भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन पर प्रकाश डालने की तैयारी में है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article