एजुकेशन

NCERT LDC Result 2026: एनसीईआरटी एलडीसी रिजल्ट ncert.nic.in पर जारी, ऐस करें पीडीएफ डाउनलोड

NCERT LDC Result 2026: एनसीईआरटी द्वारा एलडीसी 2026 लिखित परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नतीजों की पीडीएफ www.ncert.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NCERT LDC Result 2026 (Photo - AI)

NCERT LDC Result 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) द्वारा आयोजित की गई एनसीईआरटी लोएर डिविजन क्लर्क यानी एलडीसी 2026 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। NCERT ने आधिकारिक वेबसाइट www.ncert.nic.in पर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। बता दें कि परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में प्रकाशित किया गया है। बता दें कि इस परीक्षा में 496 उम्मीदवार सफल हुए हैं, वह अब अगले चरण कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाएंगे।

कब हुई थी लिखित परीक्षा

बता दें कि NCERT LDC 2026 की परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 को किया गया है। करीब साढ़े 3 महीने से उम्मीदवार परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो 1 सितंबर को खत्म हो गया है। एनसीईआरटी द्वारा आज एक सितंबर को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट नीचे दिए आसान स्टेप में डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे चेक करें NCERT LDC 2026 रिजल्ट?

स्टेप 1 - NCERT LDC परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए NCERT LDC 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 4 - उम्मीदवार ctrl+f बटन दबाएं और उसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक करें।

स्टेप 5 - रिजल्ट की कॉपी को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

कब होगी कंप्यूटर परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

बता दें कि उम्मीदवारों कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 सितंबर और 20 सितंबर को संपन्न कराई जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद चयनित 496 उम्मीदवार अगले चरण में शामिल होंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article