देश

'ये देशद्रोही लोग हमें सिखाएंगे वंदे मातरम', पवन खेड़ा का BJP पर तीखा हमला, राष्ट्रगीत पर तेज हुई जुबानी जंग

मीडिया से बातचीत में पवन खेड़ा ने कहा कि 'गोडसे और सावरकर के परिवार के सदस्यों ने आज स्वीकार किया है कि गोडसे RSS का हिस्सा था। यही कारण है कि आज वे 'वंदे मातरम' और गांधी जी के खिलाफ बोल रहे हैं। अब ये देशद्रोही हमें 'वंदे मातरम' के बारे में सिखाएंगे?'

Image

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा।

Photo : PTI

Vande Mataram Row: राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाए जाने को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों पार्टियों के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में खेड़ा ने कहा कि 'गोडसे और सावरकर के परिवार के सदस्यों ने आज स्वीकार किया है कि गोडसे RSS का हिस्सा था। यही कारण है कि आज वे 'वंदे मातरम' और गांधी जी के खिलाफ बोल रहे हैं। अब ये देशद्रोही हमें 'वंदे मातरम' के बारे में सिखाएंगे?'

'वंदे मातरम' का दो पद गाने का प्रस्ताव पारित

दरअसल, कांग्रेस कार्य समिति की बुधवार को हुई बैठक में 'वंदे मातरम' का शुरुआती दो पद ही गाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके बाद भाजपा कांग्रेस पर हमले कर रही है। भाजपा के हमलों को जवाब देते हुए खेड़ा ने कहा, 'आज आप (RSS) हमें 'वंदे मातरम' के बारे में बताने आए हैं, लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आप कहां थे? यह सब कहकर वे रवींद्रनाथ टैगोर, सी. राजगोपालाचारी, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और पंडित नेहरू का विरोध कर रहे हैं।'

'देशद्रोही हमें वंदे मातरम के बारे में सिखाएंगे?'

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हमें आश्चर्य नहीं है, क्योंकि उस समय भी RSS इन महान नेताओं का विरोध करता था। गोडसे और सावरकर के परिवार के सदस्यों ने आज स्वीकार किया है कि गोडसे RSS का हिस्सा था। यही कारण है कि आज वे (BJP) वंदे मातरम् और गांधी जी के खिलाफ बोल रहे हैं। अब ये देशद्रोही हमें वंदे मातरम के बारे में सिखाएंगे?' कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत कांग्रेस के लिए भावनात्मक जबकि भाजपा के लिए राजनीतिक मुद्दा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर बोला हमला

दरअसल, 'वंदे मातरम' को लेकर देश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल शुरुआती दो छंद गाने के 1937 के प्रस्ताव को लागू करने के फैसला किया है। कांग्रेस के इस फैसले पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और वोट बैंक के लिए देश के स्वाभिमान से समझौता करने का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा के राज्यसभा सांसद शुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी अब सही मायने में मुस्लिम लीग बन गई है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें