देश

'घुसपैठियों के वोट के सहारे चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस' अमित शाह का करारा वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के75 वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित किया और वह कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो:PTI)

बिहार में विधान सभा चुनाव का सियासी बिगुल बजने वाला है लेकिन ठीक उससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को घुसपैठिया यात्रा करार दिया अमित शाह ने ये बयान तब दिया है जब आज शाम यानी 17 सितंबर को वह पटना पहुंच रहे है जहां वो कई राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले है।

अमित शाह ने कहा कि 'राहुल गांधी अभी-अभी कुछ दिन पहले एक घुसपैठिया बचाओ यात्रा लेकर के निकले थे। हमें दिल्ली वाले अपनी मतदाता सूची से घुसपैठियों को हटाना चाहिए या नहीं हटना चाहिए अरे जोर से बोलो हटाना चाहिए... या नहीं हटना चाहिए। राहुल गांधी किसको बचाने के लिए निकले हैं यह कांग्रेस पार्टी घुसपैठियों बचाओ यात्रा लेकर के निकली है।'

उन्होंने कहा कि ' मैं आज इस मंच से कहना चाहता हूं देश की जनता को बताने आया हूं कि घुसपैठियों की पहचान कर लीजिए घुसपैठियों की हमारी मतदाता सूची के अंदर बने न रहे... कांग्रेस वालों को भारत के लोगों पर भरोसा नहीं है उनको घुसपैठियों पर भरोसा है... और उसके आधार पर चुनाव जीतना चाहते हैं। जो SIR हो रहा है भारतीय जनता पार्टी उसका समर्थन करती है... और मतदाता सूची को शुद्ध करने के अभियान का भी समर्थन करती है'

बिहार विधान सभा चुनाव में SIR एक बड़ा मुद्दा है जिसे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भुनाना चाहते है, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दौरे से पहले विपक्ष के मुद्दे को घुसपैठ से जोड़ करार प्रहार किया है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा की मोदी जी ने आम जनता के लिए जीएसटी में कमी की है लेकिन हम दिल्ली वालों से आग्रह करते हैं वो चीज खरीदना जो भारत में बनी हुई है और यह संकल्प लेना होगा कि हम वही चीज उपयोग करेंगे जो हमारे देश की मिट्टी से निर्मित है। स्वदेशी चलन को चलाना हमारे सब का स्वभाव होना चाहिए, और यह हमारा संकल्प होना चाहिए तभी जाकर के समृद्ध भारत का संकल्प हम सब लोग सफल कर सकते हैं।

Ravikant Rai
रविकांत रायauthor

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान सभा चुनाव कवर करने का अनुभव। संसद भवन, बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय को मैं कवर करता हूं... फिल्मे देखना , सपने देखना और उनका पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना ये मेरा जुनून है।

और पढ़ें
End of Article