देश

प्रधानमंत्री मोदी को मिले 1300 से अधिक उपहारों की E-नीलामी शुरू, राम मंदिर मॉडल सहित ये गिफ्ट शामिल

‘पीएम ममेंटोज’ की वेबसाइट के अनुसार, देवी भवानी की मूर्ति का आधार मूल्य 1,03,95,000 रुपये है, जबकि राम मंदिर के मॉडल का आधार मूल्य 5.5 लाख रुपये है। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि ये दोनों वस्तुएं, पैरालंपिक पदक विजेताओं के तीन जोड़ी जूते के आधार मूल्य के साथ शीर्ष पांच की श्रेणी में हैं।

Image

पीएम मोदी के उपहारों की होगी ई-नीलामी (PTI)

E-Auction Of Gifts Given To PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिली 1,300 से अधिक वस्तुओं को बुधवार को शुरू हुई ई-नीलामी में रखा गया है। इन वस्तुओं में देवी भवानी की एक मूर्ति, अयोध्या के राम मंदिर का एक मॉडल और 2024 पैरालंपिक खेलों की खेल संबंधी यादगार चीजें शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन नीलामी के सातवें संस्करण की शुरुआत मोदी के जन्मदिन के साथ हो रही है, जो बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। ई-नीलामी 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

राम मंदिर के मॉडल सहित ये चीजें शामिल

‘पीएम ममेंटोज’ की वेबसाइट के अनुसार, देवी भवानी की मूर्ति का आधार मूल्य 1,03,95,000 रुपये है, जबकि राम मंदिर के मॉडल का आधार मूल्य 5.5 लाख रुपये है। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि ये दोनों वस्तुएं, पैरालंपिक पदक विजेताओं के तीन जोड़ी जूते के आधार मूल्य के साथ शीर्ष पांच की श्रेणी में हैं। प्रत्येक जोड़ी जूते का आधार मूल्य 7.7 लाख रुपये है। ई-नीलामी में शामिल अन्य वस्तुओं में जम्मू-कश्मीर का कढ़ाई वाला पश्मीना शॉल, राम दरबार की एक तंजौर पेंटिंग, एक धातु की नटराज प्रतिमा, जीवन वृक्ष को दर्शाती गुजरात की एक रोगन कला और एक हाथ से बुना हुआ नागा शॉल शामिल हैं।

अब तक हजारों अनोखे उपहारों की नीलामी हुई

इस संस्करण का एक विशेष आकर्षण पेरिस पैरालंपिक 2024 में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीटों द्वारा उपहार में दिए गए खेलों के स्मृति चिन्ह हैं। संस्कृति मंत्रालय ने पहले एक बयान में कहा था कि ये प्रतीक पैरा-एथलीटों के जुझारूपन, उत्कृष्टता और अदम्य भावना के प्रतीक हैं। ई-नीलामी का पहला संस्करण जनवरी 2019 में आयोजित किया गया था। संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, तब से, प्रधानमंत्री मोदी को दिए गए हजारों अनोखे उपहारों की नीलामी की जा चुकी है, जिससे नमामि गंगे परियोजना के समर्थन में 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई गई है।

1300 से अधिक उपहारों की ऑनलाइन नीलामी

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री को मिले 1,300 से अधिक उपहारों की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। पिछले वर्षों की तरह, ई-नीलामी से प्राप्त समस्त आय नमामि गंगे परियोजना में दी जाएगी, जो गंगा नदी और उसके पारितंत्र के पुनरुद्धार, संरक्षण और सुरक्षा के लिए भारत सरकार की प्रमुख पहल है। मंत्रालय ने कहा, ई-नीलामी न केवल नागरिकों के लिए इतिहास के एक अंश को अपने पास रखने का अवसर है, बल्कि एक महान मिशन - हमारी पवित्र नदी, गंगा के संरक्षण - में भाग लेने का भी अवसर है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन', बोले-नितिन नवीन, गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

'सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन', बोले-नितिन नवीन, गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

कांग्रेस में 'नई टीम' की तलाश तेज; राहुल गांधी ने खुद संभाला मोर्चा, 10 जनपथ में 120 नेताओं का इंटरव्यू शुरू, 60% सचिवों को बदलने की तैयारी

कांग्रेस में 'नई टीम' की तलाश तेज; राहुल गांधी ने खुद संभाला मोर्चा, 10 जनपथ में 120 नेताओं का इंटरव्यू शुरू, 60% सचिवों को बदलने की तैयारी

'मोदी सरकार को देश को जवाब देना होगा', अमेरिकी नागरिक वैनडाइक पर UAPA की धाराएं नहीं लगाने पर कांग्रेस का सवाल

'मोदी सरकार को देश को जवाब देना होगा', अमेरिकी नागरिक वैनडाइक पर UAPA की धाराएं नहीं लगाने पर कांग्रेस का सवाल

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे