देश

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धक्का-मुक्की, जमीन पर गिर पड़े दिग्विजय सिंह; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 26, 2022, 08:41 PM IST

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्यप्रदेश से गुजर रही है। यहां राज्य कांग्रेस के दोनों मुख्य नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, राहुल गांधी के साथ मार्च में चल रहे हैं। इनके अलावा इस मार्च में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता भी राहुल के साथ चल रहे हैं।

Image

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमीन पर गिर पड़े दिग्विजय सिंह

Photo : Twitter

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार को भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जमीन पर जा गिरे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भीड़ से बचाते हुए बाहर निकाला। इस दौरान कांग्रेस नेता गुस्से में भी दिखे।

दरअसल शनिवार को चौथे दिन जब मध्यप्रदेश के ओमकारेश्वर से इंदौर की ओर निकली तो कांग्रेस समर्थकों का भारी हुजूम राहुल गांधी के साथ दिखा। कुछ किलोमीटर चलने के बाद राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास अचानक चाय के लिए रुक गए। राहुल गांधी यात्रा के दौरान अक्सर ऐसा करते रहे हैं। इसी चाय ब्रेक के दौरान समर्थकों की भीड़ उत्साहित हो गई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी धक्का-मुक्की के शिकार मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हो गए और जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें वहां से उठाकर, सुरक्षित निकाला।

दिग्विजय सिंह के जमीन पर गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग उन्हें उठाते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण से दिग्विजय सिंह खासे नाराज भी हुए। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वो मार्च के साथ ही चल रहे हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बहन प्रियंका का साथ भी मिला था। प्रियंका गांधी, अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे के साथ इस यात्रा में शामिल हुई थी। गुरुवार और शुक्रवार को उन्होंने यात्रा में भाग लिया। उसके बाद फिर वो दिल्ली लौट आई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!