देश

संसद में अगले हफ्ते कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन! सभी सांसदों को जारी हुआ तीन लाइन व्हिप

कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा कि वे अगले सप्ताह के दौरान संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को देखते हुए सदन में मौजूद रहें तथा पार्टी के रुख का समर्थन करें।

Image

संसद में अगले हफ्ते कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन!

कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा के अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा कि वे अगले सप्ताह के दौरान संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को देखते हुए सदन में मौजूद रहें तथा पार्टी के रुख का समर्थन करें।सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने विपक्ष के अपने सहयोगी दलों से भी कहा है कि वे भी अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहें।

कांग्रेस की ओर से अपने सांसदों के लिए जारी व्हिप में सभी से 10, 11 और 12 अगस्त (सोमवार, मंगलवार और बुधवार) को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले उपस्थित रहने और कार्यवाही स्थगित होने तक सदन में बने रहने को कहा गया है।

'10, 11 और 12 अगस्त को 'बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों' पर चर्चा

कांग्रेस ने व्हिप में अपने सदस्यों से कहा है, '10, 11 और 12 अगस्त को 'बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों' पर चर्चा होगी। सभी कांग्रेस सांसद सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही स्थगित होने तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।'

राज्यसभा सांसद नीरज डांगी उच्च सदन में सचेतक नियुक्त

माना जा रहा है कि सरकार अगले सप्ताह विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कराने के लिए संसद में ला सकती है। संसद का मौजूदा मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और यह 13 अगस्त तक प्रस्तावित है। इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को उच्च सदन में सचेतक (व्हिप) नियुक्त किया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राज्यसभा के सांसद नीरज डांगी को संसद में कांग्रेस पार्टी का व्हिप नियुक्त किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article