देश

कौन हैं नीरज डांगी, जिन्हें सोनिया गांधी ने राज्यसभा में कांग्रेस का बनाया सचेतक

Congress Rajya Sabha Whip: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राज्यसभा के सांसद नीरज डांगी को संसद में कांग्रेस पार्टी का व्हिप नियुक्त किया है।

Image

राज्यसभा सांसद नीरज डांगी (बाएं) और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी (दाएं) (फोटो साभार: @NeerajDangiINC)

Photo : Twitter

Congress Rajya Sabha Whip: कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को उच्च सदन में सचेतक (व्हिप) नियुक्त किया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राज्यसभा के सांसद नीरज डांगी को संसद में कांग्रेस पार्टी का व्हिप नियुक्त किया है।

हाल ही में नीरज डांगी राजस्थान से पुन: निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंचे हैं। उन्होंने 22 जून को राज्यसभा सांसद के तौर पर हिंदी में शपथ ली थी। उन्हें कांग्रेस आलाकमान के सबसे भरोसेमंद लोगों में गिना जाता है।

कौन हैं नीरज डांगी?

नीरज डांगी एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सिपहसालार माने जाते हैं। लंबे समय तक उन्होंने संगठन में विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। साथ ही, पार्टी के भीतर दलित और अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाते रहे हैं।

यूथ कांग्रेस से राजनीति में की एंट्री

4 नवंबर 1970 को जयपुर में जन्में नीरज डांगी ने छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हुए और यूथ कांग्रेस में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। नीरज डांगी को राजनीति विरासत में मिली। उनके पिता स्वर्गीय दिनेश राय डांगी राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

भले ही नीरज डांगी को राजनीति विरासत में मिली, लेकिन उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की और एक ईमानदार नेता वाली अपनी छवि बनाई। नीरज डांगी साल 2002 में राजस्थान यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने और बाद में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली।

Neeraj Dangi

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राज्यसभा सांसद नीरज डांगी

नहीं मिली चुनावी संभलता

साल 2003 में कांग्रेस ने नीरज डांगी पर दांव लगाते हुए देसूरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद भी उनका हौसला कम नहीं हुआ और वह लगातार संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे। इसके बाद पार्टी ने 2008 में रेवदर सीट से नीरज डांगी को उतारा और इस बार भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए साल 2014 में नीरज डांगी को राजस्थान कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का महासचिव बनाया गया। इसके बाद, साल 2018 में उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) का सदस्य नियुक्त किया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article