देश

Assam: असम कांग्रेस के अध्यक्ष बने गौरव गोगोई, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव; तीन कार्यकारी अध्यक्ष का भी ऐलान

Assam Congress: कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। कांग्रेस ने यह जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव से एक साल पहले गोगोई को सौंपी है।

Image

असम कांग्रेस के अध्यक्ष बने गौरव गोगोई (फोटो-@gauravgogoiasm)

Assam Congress: असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले कांग्रेस ने असम को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अपने सांसद गौरव गोगोई को असम कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही असम कांग्रेस में तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे।

असम कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही तीन नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जाकिर हुसैन सिकदर, रोजलीना टिर्की और प्रदीप सरकार को पार्टी की असम इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता हैं गौरव गोगोई

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई को विधानसभा चुनाव से लगभग एक साल पहले यह जिम्मेदारी दी गई है। गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरूण गोगोई के पुत्र हैं। असम में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है। इससे पहले भूपेन कुमार बोरा असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

गोगोई को लेकर सीएम सरमा कर रहे हैं कई दावे

कांग्रेस ने गोगोई को यह जिम्मेदारी उस वक्त सौंपी है जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उनकी पत्नी और उनके ‘‘पाकिस्तान दौरे’’ को लेकर उन पर निरंतर हमले कर रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!