देश

Cold Wave Alert: उत्तर भारत में भीषण सर्दी का कहर जारी, दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 4, 2024, 11:46 PM IST

Cold Wave Alert: दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में शीतलहर के कारण पारा गिरते ही जा रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों तक शीत लहर से कोई राहत नहीं मिल सकती है।

Image

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

Photo : PTI

Cold Wave Alert: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। भीषण ठंड के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। दिल्ली में भी ठंड का प्रकोप जारी है। हाल ये है कि गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे रहा।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में शीतलहर के कारण पारा गिरते ही जा रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों तक शीत लहर से कोई राहत नहीं मिल सकती है।

दिल्ली एनसीआर में ठंड का भीषण प्रकोप

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से 7-8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। दिल्ली एनसीआर में भीषण ठंड पड़ रही है और आगे भी ऐसे रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस समय दिल्ली का सामान्य अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस और सामान्य न्यूनतम 6.9 डिग्री है।

7 जनवरी के बाद मिल सकती है राहत

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से काफी कम है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, लेकिन 7 जनवरी के बाद तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 से 6 जनवरी तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान के साथ गंभीर से बहुत गंभीर ठंडे दिन की स्थिति होने की संभावना है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article