देश

अरविंद केजरीवाल ने SC से वापस ली याचिका, ED की गिरफ्तारी के खिलाफ खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

Arvind Kejriwal Arrest Update: केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी (ED) की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को वापस ले लिया है।

Image

केजरीवाल ने SC से वापस ली याचिका

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Arvind Kejriwal Arrest Update: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी (ED) की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को वापस ले लिया है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच को इसकी जानकारी दी है। वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल की रिमांड पर निचली अदालत में सुनवाई होनी है। ऐसे में हम यहां से याचिका वापस ले रहे हैं, यानी सुप्रीम कोर्ट में आज अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई नहीं होगी।

गुरुवार देर रात केजरीवाल ने किया था सुप्रीम कोर्ट का रुख

आज सुबह केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बैंच के समक्ष मामले को तुरंत लिस्ट करने का अनुरोध किया था। इसके बाद चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बैंच ने इस मामले को दूसरी बैंच को भेज दिया और केजरीवाल के वकील से जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले विशेष बैंच के पास अपनी याचिका रखने के लिए कहा था। बता दें कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल ने गुरुवार देर रात सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

जानकारी के लिए बता दें, यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। मामले में आप नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी द्वारा दायर आरोपपत्रों में केजरीवाल के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आरोपी उत्पाद शुल्क नीति तैयार करने के लिए केजरीवाल के संपर्क में थे, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अनुचित लाभ हुआ, जिसके बदले में उन्होंने पार्टी को रिश्वत दी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!