देश

उत्तराखंड में ईनामी बदमाश को पकड़ने गई यूपी पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प, गोली लगने से एक की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 11:11 PM IST

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में इनामी बदमाश को पकड़ने गई यूपी पुलिस की स्थानीय लोगों से झड़प हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Image

उधमसिंह नगर में यूपी पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प

Photo : ANI

उत्तराखंड में यूपी पुलिस और उधमसिंह नगर के स्थानीय लोगों के झड़प हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। इस झड़प में यूपी पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। यूपी के मुरादाबाद पुलिस और ऊधमसिंह नगर के भरतपुर गांव के लोगों के बीच हुई झड़प में एक महिला की गोली लगने से मौत होने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि यूपी पुलिस 50,000 रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ने गई थी।

उत्तराखंड के भरतपुर में मुरादाबाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प पर डीआईजी मुरादाबाद ने कहा कि वह आरोपी एक वांछित अपराधी है जिस पर 50,000 रुपए का इनाम है। वह वहां (भरतपुर गांव) से फरार हो गया। जब हमारी पुलिस टीम पहुंची, तो उन्हें बंधक बना लिया गया और उनके हथियार छीन लिए गए। हमारे 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने पुष्टि की कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पुलिस और जसपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर के परिवार के बीच बहस हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि फायरिंग शुरू हो गई। आरोप यह है कि यूपी पुलिस की फायरिंग में बीजेपी के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई।

मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि, पुलिसकर्मियों को बांधकर गोली मारी गई है, उन्हें कई बार गोली मारी गई, वे घायल हैं। पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई है। उनकी तरफ से फायरिंग हुई। ब्लॉक प्रमुख भुल्लर की पत्नी की मौत हुई है। यह घटना तब हुई यूपी पुलिस उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र में इनामी बदमाश को पकड़ने गई थी। ज्‍येष्‍ठ ब्लॉक के प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। उसी के बाद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें करीब 5 पुलिसवाले घायल हो गए हैं। पुलिस की एक टीम को बंधक बना लिया गया है। घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित