देश

'48 घंटे के अंदर कार्रवाई करो, वरना आंदोलन करेंगे', आशुतोष रांका का राजस्थान सरकार को अल्टीमेटम; कांग्रेस ने भी साधा निशाना

'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं के जयपुर के बगरू इलाके में सरकारी स्कूल पहुंचने से पहले ग्रामीणों से विवाद हो गया। CJP ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। घटना के बाद CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

Image

राजस्थान के रामपुर कांवरपुरा गांव में सीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का BJP पर आरोप (फोटो- पीटीआई)

Photo : PTI

'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जयपुर के बगरू इलाके में रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल में दौरा करने का फैसला किया। हालांकि, स्कूल पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया।

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka Attacked) ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथियों के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पहले ग्रामीणों ने CJP के कार्यकर्ता को गांव से खदेड़ दिया। इसके बाद आशुतोष रांका खुद स्कूल पहुंचे, लेकिन इनके साथ भी ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की। आरोप है कि ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं पर रेत भी उछाला और पत्थरबाजी भी की। इस घटना के बाद आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा,"48 घंटे के भीतर कार्रवाई करें, अन्यथा हम एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।"

अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

इस घटना पर सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आशुतोष पर बीजेपी के गुडों ने राजस्थान में हमला किया है राजस्थान पुलिस ने ऐसा करने दिया है।'

ग्रामीण नहीं, बीजेपी वाले थे: कांग्रेस

वहीं, इस घटना पर कांग्रेस ने भी टिप्पणी की। जस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "वे ग्रामीण नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता थे। भाजपा कार्यकर्ता जनहित में हर चीज का विरोध करेंगे। वे सिर्फ शीर्ष से मिले आदेशों का पालन करेंगे। अगर किसी को स्कूल जाने से रोका जाता है या उस पर हमला किया जाता है, तो हम इसकी निंदा करते हैं। कांग्रेस इस सरकार से तंग आ चुके हर व्यक्ति के साथ खड़ी रहेगी।"

कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कहा, "राज्य सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है कि कोई भी पत्रकार स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकता, तस्वीरें नहीं ली जा सकतीं और कोई भी रिपोर्टिंग नहीं की जा सकती। वे अपनी नाकामियों को छुपाना चाहते हैं। स्कूलों की दयनीय स्थिति है। जर्जर इमारतें हैं और बच्चों की मौत हो चुकी है। स्थिति बहुत गंभीर है। सुधारात्मक उपाय करने के बजाय, सरकार ऐसे आदेश जारी कर रही है। उन्हें यह आदेश वापस लेना होगा। यह हमारे लोकतंत्र के लिए सही दिशा नहीं है।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article