देश

Chandigarh: मेयर कुलदीप सिंह को हाई कोर्ट से मिली राहत, अदालत ने दी अंतरिम जमानत

Mayor Kuldeep Singh: मेयर कुलदीप सिंह को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है।

Image

मेयर कुलदीप सिंह को मिला अंतरिम जमानत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Chandigarh: चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर कुलदीप सिंह को हाई कोर्ट ने राहत दी है। जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह को हाइकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। बता दें, चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव से ठीक पहले मेयर कुलदीप कुमार और उनके साले राहुल के खिलाफ चंड़ीगढ़ पुलिस की तरफ से एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी। मेयर के साले राहुल का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें एक युवक नौकरी के लिए 75 हजार रुपये देने की बात कर रहा था। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद चंड़ीगढ़ पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं एफआईआर के खिलाफ मेयर कुलदीप सिंह ने हाइकोर्ट का रुख किया था। बता दें, आज सुबह चंड़ीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर वोटिंग थी। खरीद-फरोख्त के डर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से अपने पार्षदों को पंजाब में अलग-अलग जगह भेजा गया है। इससे पहले चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

खबर अपडेट की जा रही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article