देश

अयोध्या छोडेंगे चंपत राय? संतो और वकीलों के विरोध के बाद लिया फैसला, कहा- उनके साथ 'विश्वासघात’ हुआ है!

Ram Mandir Donation Row: चंपत राय (Champat Rai) राम मंदिर चढ़ावा चोरी के केस में लग रहे आरोपों के बाद अब अयोध्या छोड़ने की तैयारी में हैं।

Image

चंपत राय छोड़ेंगे अयोध्या (फाइल फोटो- PTI)

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। लगातार हो रहे विरोध के बाद अब खबर है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) अब अयोध्या छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। चंपत राय फिलहाल अज्ञातवास में रह रहे हैं और अब राम मंदिर चंदा चोरी में लग रहे आरोपों के बाद अयोध्या छोड़ने की बात कह दी है। यह जानकारी पीटाई ने सूत्रों के हवाले से दी है।

अयोध्या में सेवा पूरी हो गई है- चंपत राय

चंपत राय ने अपने कुछ करीबी सहयोगियों से कहा है कि उनकी "अयोध्या में सेवा पूरी हो गई है" और वह कथित राम मंदिर दान गबन विवाद से जुड़े "कलंक" के साथ नहीं रहेंगे। सूत्रों ने ’पीटीआई-भाषा’ से कहा कि फिलहाल एकांतवास में रह रहे राय ने यह भी कहा कि उनके साथ ’विश्वासघात’ हुआ है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि उनका इशारा किसकी ओर था।

6 जुलाई को चंपत राय और अनिल मिश्रा पर फैसला

सूत्रों ने कहा कि राय और उनके साथ ही ट्रस्ट में अपने पद से इस्तीफा दे चुके अनिल मिश्रा का भविष्य छह जुलाई को अयोध्या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में दो-तिहाई बहुमत से तय होने की संभावना है। बैठक में ट्रस्ट प्रबंधन से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर खासकर पिछले महीने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल की सिफारिशों के बारे में चर्चा होने की उम्मीद है।

वकीलों ने खोल रखा है मोर्चा

यह घटनाक्रम राम मंदिर के दान में कथित गबन के विवाद और ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की वकीलों के एक वर्ग की मांग के बीच आया है। फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन मामले में गुरुवार को विरोध मार्च निकाला और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वकीलों ने पहले ही चंपत राय समेत तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों को अयोध्या छोड़ देने के लिए कहा था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत