देश

Sammed Shikharji : झारखंड के इस हिमालय पर 60 से ज्यादा जैन मंदिर, करनी पड़ती है कठिन चढ़ाई

  • Compiled by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 6, 2023, 08:19 AM IST

Sammed Shikharji News: सम्मेद शिखर जी से जैनियों का आस्था का नाता बहुत पुराना है। जैन धर्म के तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी का ये नाम जैनों के 23वें तीर्थांकर पारसनाथ के नाम पर पड़ा है। पारसनाथ जी ने ही जैन समाज को धर्म से जुड़े तीन सिद्धांत दिए थे जिन पर जैन समाज शांति और सत्य के मार्ग पर चलता है।

Image

केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को भी निर्देश दिए हैं।

Photo : Times Now Digital

Sammed Shikharji : जैन समुदाय के आस्था के केंद्र सम्मेद शिखरजी और उसके आसपास सभी पर्यटन गतिविधियों पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। सरकार के इस फैसले पर जैन धर्मावलंबी खुश हैं। इस फैसले के लिए वे प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद धन्यवाद दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि जैनियों के पवित्र और सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में से एक सम्मेद शिखर जी का मूल स्वरूप बरकरार रहेगा। केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड सरकार को सम्मेद शिखर में पर्यटन, इको टूरिज्म पर तुरंत रोक लगाने के कहा है। केंद्र सरकार ने अपना आदेश जारी कर दिया है। और उसमें जो हमारी मूल भूत मांग थी उसे स्वीकार लिया गया है। और उनका आदेश जारी हो गया है।

जैन समाज ने फैसले का स्वागत किया

सरकार के इस फैसले के बाद जैन समाज ने कहा कि ये बहुत अच्छी बात है। जैन समाज इस पूरे के पूरे कदम का स्वागत करता है। बता दें कि झारखंड के गिरिडीह में मौजूद जैनियों के सबसे बड़े तीर्थ क्षेत्र शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के झारखंड सरकार के फैसले के विरोध में जैन समाज सड़कों पर था। जैन समाज का कहना है कि तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र बनाने से उस स्थान की पवित्रता और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। कोई भी आध्यात्मिक क्षेत्र, धर्म और आस्था का केंद्र होता है, इसे लोगों के आनंद और मौज-मस्ती का सेंटर नहीं बनाना चाहिए।

समुद्र तल से 520 फीट की ऊंचाई पर है मंदिर

सम्मेद शिखर जी से जैनियों का आस्था का नाता बहुत पुराना है। जैन धर्म के तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी का ये नाम जैनों के 23वें तीर्थांकर पारसनाथ के नाम पर पड़ा है। पारसनाथ जी ने ही जैन समाज को धर्म से जुड़े तीन सिद्धांत दिए थे जिन पर जैन समाज शांति और सत्य के मार्ग पर चलता है। शिखरजी की वंदना 27 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई, उतराई के बाद पूरी होती है। समुद्र तल से 520 फीट की ऊंचाई पर मौजूद झारखंड के इस हिमालय पर 60 से ज्यादा जैन मंदिर मौजूद हैं। जिनमें कई मूर्तियां 400 साल पुरानी हैं। पथरीला रास्ता, कठिन डगर और 27 किलोमीटर की यात्रा का आखिरी पड़ाव पारसनाथ की टोंक हैं जहां पहुंचने के बाद वंदना को पूरा माना जाता है।

अपने पवित्र धार्मिक स्थल की शुचिता बरकरार रखने के लिए आंदोलित जैन समाज अब केंद्र सरकार का धन्यवाद कर रहा है। तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल में तब्दील करने के पीएम मोदी की फैसले ने विरोध प्रदर्शन और आंदोलन का पटाक्षेप कर दिया है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज