देश

Land for job scam: नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव से CBI की पूछताछ जारी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 12:13 PM IST

Land for job scam : नौकरी के बदले जमीन का यह मामला लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में जमीन दे कर या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में कथित तौर पर ‘ग्रुप-डी’ की नौकरी दिए जाने से संबंधित है।

Land for job scam : लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू यादव के परिवार पर केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) का शिकंजा कस गया है। नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है।

लालू यादव से यह पूछताछ उनकी बेटी एवं राजद सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर हो रही है। आज सुबह जांच एजेंसी की टीम पूछताछ के लिए मीसा भारती के आवास पहुंची। सीबीआई की इस पूछताछ पर लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है। रोहिणी ने कहा है कि 'पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा।'

सोमवार को पटना में जांच एजेंसी ने लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से 4 घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई मंगलवार को लालू और मीसा से पूछताछ कर सकती है। फॉर जॉब स्कैम मामले में CBI ने लालू यादव को समन भेजा है। लालू यादव दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं।

ये सब हमारे यहां चलता रहता है-राबड़ी देवी

पटना में 4 घंटे की CBI पूछताछ के बाद राबड़ी देवी ने कहा 'ये सब हमारे यहां चलता रहता है।' जबकि राबड़ी देवी से हुई पूछताछ पर डिप्टी सीएम तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि सीबीआई की यह पूछताछ 2024 तक चलेगी। उन्होंने सीबीआई को राबड़ी देवी के आवास में दफ्तर खोलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, 'CBI बार-बार जनता का पैसा खर्च कर हर महीने क्यों आती है? उसे राबड़ी आवास में ही दफ्तर खोल लेना चाहिए, इससे सरकार का खर्चा बचेगा। रेल मंत्रालय अभी तक नहीं मानता की कोई घोटाला हुआ है।

आरोप-पत्र दाखिल कर चुकी है सीबीआई

बता दें कि सीबीआई इस मामले में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। विशेष अदालत ने लालू और उनके परिवार के सदस्यों सहित अन्य आरोपियों को 15 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया है। यह मामला लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में जमीन दे कर या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में कथित तौर पर ‘ग्रुप-डी’ की नौकरी दिए जाने से संबंधित है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article