देश

Ludhiana By Election: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयारियों जोरों पर, 192 मतदान केंद्र बनाये जायेंगे

Ludhiana By Election: लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून को होगा और मतगणना 23 जून को होगी। मतदान के लिए 66 स्थानों पर कुल 192 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में 89,602 पुरुष और 84,825 महिलाएं हैं।

Image

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

Ludhiana By Election: लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और इसके लिए 66 स्थानों पर 192 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) हिमांशु जैन ने सोमवार को यह जानकारी दी। लुधियाना पश्चिम सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन हो जाने के बाद खाली हो गई थी।

लुधियाना के उपायुक्त जैन ने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव कराने के लिए कमर कस चुका है। उन्होंने कहा कि कुल 1,74,437 मतदाता हैं जो 19 जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा था कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून को होगा और मतगणना 23 जून को होगी। सोमवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए जैन ने कहा कि मतदान के लिए 66 स्थानों पर कुल 192 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में 89,602 पुरुष और 84,825 महिलाएं हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदान 19 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा, जबकि मतगणना 23 जून को होगी। उपचुनाव के लिए अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दो जून है और नामांकन पत्रों की जांच तीन जून को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि पांच जून है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!