PM Modi XI Jinping Bilateral Meeting: राजधानी नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के बीच एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की।
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा, "मैं भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान चीन से मिले समर्थन और सहयोग के लिए अपना आभार व्यक्त करता हूं। अब हमारे पास द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने का अवसर है। एक बार फिर, भारत में आपका हार्दिक स्वागत है।" दोनों नेताओं के बीच यह बैठक द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है।
द्विपक्षीय बैठकों के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS देशों के शीर्ष नेताओं को लेकर भारत मंडपम में आयोजित 'भारत इनोवेट्स' (Bharat Innovates) प्रदर्शनी में भी पहुंचे। इस प्रदर्शनी में दुनिया के नेताओं के सामने नवाचार, अत्याधुनिक तकनीक और उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति को शानदार ढंग से प्रदर्शित किया गया। सभी वैश्विक नेताओं ने भारत के तकनीकी विकास और इनोवेटिव सोच की काफी सराहना की।
