देश

अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त विमान के Black Box की जांच भारत में ही, विदेश भेजे जाने की खबरें खारिज

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए विदेश भेजे जाने की खबरों को खारिज किया, कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB ) इसकी जांच कर रहा है।

Image

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था

Ahmedabad Crashed Plane Black Box: केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया AI171 विमान का ब्लैक बॉक्स भारत में ही है और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) इसकी जांच कर रहा है, नायडू के बयान में ब्लैक बॉक्स (Black Box) को जांच के लिए विदेश भेजे जाने की खबरों को खारिज करने की कोशिश की गई।

12 जून को गैटविक जाने वाला एआई171 बोइंग 787-7 ड्रीमलाइनर विमान (AI171 Boeing 787-7 Dreamliner) सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर मेघानी नगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर में जा गिरा।

विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा इसके अलावा, जमीन पर मौजूद 29 लोग भी इस भयानक विमान दुर्घटना में मारे गए। इस त्रासदी में कुल 270 लोगों की जान चली गई अधिकारियों ने 13 जून को घटनास्थल से एयर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया था।

...जो उड़ान के दौरान विमान के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करती है

ब्लैक बॉक्स एक छोटी मशीन है जो उड़ान के दौरान विमान के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करती है। यह बॉक्स किसी भी दुर्घटना की स्थिति में विमानन जांच में मदद करता है। ब्लैक बॉक्स में दो रिकॉर्डर, पायलट की आवाज और कॉकपिट की आवाज़ के लिए एक कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और एक अलग फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर भी शामिल है।

'AAIB को जांच करने दें'

इससे पहले, कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि केंद्र ब्लैक बॉक्स को विश्लेषण के लिए अमेरिका भेजने जा रहा है। हालांकि, नायडू ने अब ऐसे किसी भी दावे को खारिज करते हुए कहा है, '...यह सब अटकलें हैं। ब्लैक बॉक्स भारत में ही है और वर्तमान में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा इसकी जांच की जा रही है।'

'एएआईबी को जांच करने दें और पूरी प्रक्रिया से गुजरने दें'

मंत्री ने स्पष्ट किया कि ब्लैक बॉक्स से डेटा प्राप्त करना एक बहुत ही तकनीकी मामला है, उन्होंने परिणामों के लिए कोई विशेष समय सीमा बताने से परहेज किया। उन्होंने कहा, 'एएआईबी को जांच करने दें और पूरी प्रक्रिया से गुजरने दें।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!