बिजनेस

अहमदाबाद हादसे के बाद यात्रियों का भरोसा डगमगाया! एयर इंडिया की बुकिंग 20% घटी, किराया 15% हुआ सस्ता

Air India Flight Booking Drop: पिछले सप्ताह हुए विमान दुर्घटना के बाद एयर इंडिया की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग में लगभग 20 प्रतिशत की कमी आई है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने बताया कि इस दौरान एयरलाइन के औसत किराए में 8 से 15 प्रतिशत तक गिरावट हुई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Image

एयर इंडिया फ्लाइट बुकिंग में गिरावट

Photo : iStock

Air India Flight Booking Drop: पिछले सप्ताह लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI‑171 के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूटों पर बुकिंग में करीब 20% की गिरावट आई है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने यह जानकारी दी है।

Air India किराए में उल्लेखनीय कमी

घरेलू टिकट की कीमतों में 8–12% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इंडिगो और अकासा जैसी किफायती एयरलाइंस के साथ प्रतिस्पर्धा में संतुलन बना रहे। अंतरराष्ट्रीय रूटों (यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया) पर किराए में 10–15% की कमी आई है।

Air India रद्द-बुकिंग में उछाल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुकिंग रद्द करने की दर में 15–18% की वृद्धि हुई है। रेलू टिकट रद्द होने की घटनाएं 8–10% बढ़ीं, खासतौर पर कॉर्पोरेट और प्रीमियम श्रेणी के यात्रियों में।

शॉर्ट टर्म प्रभाव – लॉन्गटर्म राहत की उम्मीद

IATO अध्यक्ष रवि गोसाईं ने बताया कि यह गिरावट अभी अल्पकालिक मानी जा रही है और समय के साथ बुकिंग वापस पटरी पर लौटने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकट रद्द कराने के मामले में में 15-18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, और घरेलू स्तर पर आठ से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में यह प्रवृत्ति सामान्य हो सकती है क्योंकि कोई प्रणालीगत सुरक्षा मुद्दा सामने नहीं आया है और डीजीसीए जैसे प्राधिकरण एयर इंडिया के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुपालन की पुष्टि करते हैं।

DGCA सहित नियामक संस्थाओं ने एयर इंडिया की सुरक्षा मानकों की जांच कर पुष्टि की है कि "कोई प्रणालीगत सुरक्षा समस्या नहीं मिली है", जिससे यात्री विश्वास धीरे-धीरे बहाल हो रहा है।

गौर हो कि पिछले सप्ताह 12 जून को 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान एआई-171 अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। शहर के मेघाणीनगर इलाके में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान एक मेडिकल कॉलेज परिसर पर गिर गया। इसमें विमान में सवार एक व्यक्ति को छोड़कर सभी की मौत हो गई, जबकि जमीन पर मौजूद करीब 29 लोगों की भी मौत हो गई।

(इनपुट भाषा)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article