2027 में भाजपा जाएगी, गुजरात के लोगों की सत्ता आएगी, केजरीवाल ने किया दावा
- Edited by: अमित कुमार मंडल
- Updated Jan 19, 2026, 07:01 PM IST
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वडोदरा में बूथ वालेंटियर्स के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमले बोला। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पूरे गुजरात में भय और अत्याचार फैलाया हुआ है, लोग परेशान हो चुके हैं। अब जनता के मन से डर निकलता जा रहा है और खुल कर भाजपा की खिलाफत में सामने आ रही है।
अरविंद केजरीवाल के निशाने पर बीजेपी (File photo)
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वडोदरा में बूथ वालेंटियर्स के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा और कांग्रेस पर तीखे हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में भाजपा जाएगी और गुजरात के लोगेां की सत्ता आएगी। पिछले 30 साल से भाजपा ने डर, जेल और भ्रष्टाचार के दम पर राज किया है, लेकिन अब लोगों के मन से इनका डर निकल चुका है। कांग्रेस को भाजपा सरकार से सरकारी ठेके मिलते हैं। इसलिए जनता को कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है। सिर्फ ‘आप’ ही गुजरात में भाजपा को हरा सकती है। इन लोगों ने गुजरात को लूट लिया है। अब यह सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि गुजरातियों के सम्मान और न्याय की लड़ाई है।
कहा- भाजपा ने पूरे गुजरात में भय और अत्याचार फैलाया हुआ
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पूरे गुजरात में भय और अत्याचार फैलाया हुआ है, लोग परेशान हो चुके हैं। अब जनता के मन से डर निकलता जा रहा है और खुल कर भाजपा की खिलाफत में सामने आ रही है। 30 साल से भाजपा ने केवल भय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के जरिए गुजरात पर शासन किया है। आप के प्रवीण राम और राजू करपड़ा समेत कई नेता पिछले तीन महीने से जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हड़दड़ में हुए किसान आंदोलन से 85 गरीब किसानों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। ये किसान करदा प्रथा के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। किसान अपना हक मांग रहे थे। शांतिपूर्ण आंदोलन था। जेल में बंद किसानों के परिवारों से मिला। परिवार के लोगों ने कहा कि गुजरात, गुजरात के लोगों और गुजरात की तरक्की के लिए तीन साल भी जेल रहना पड़े तो हमारे बच्चे तैयार हैं। अब गुजरात की जनता के मन से भाजपा का डर निकलता जा रहा है और धीरे-धीरे लोग खड़े हो रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक समय गुजरात सबसे समृद्ध प्रदेश माना जाता था। इन 30 वर्षों में भाजपा ने सबकुछ लूट लिया। ये लोग किसानों की खाद-बीज खा गए, किसानों का पानी पी गए। फसलों के पूरे दाम नहीं मिलते, किसानों के पैसे खा गए। गुजरात की सड़कें, बिजली, स्कूल, अस्पताल खा गए। सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। एक गरीब आदमी को मजबूरी में अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल में भेजना पड़ता है। प्राइवेट स्कूल वाले गुंडागर्दी और लूट मचा रखी है। सरकारी अस्पतालों में दवाई नहीं मिलती, टेस्ट नहीं होते, डॉक्टर नहीं मिलते हैं। इन्होंने सरकारी अस्पतालों को जानबूझ कर खराब किया है, ताकि गरीब आदमी को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़े। प्राइवेट स्कूल और अस्पताल भाजपा के नेताओं के ही हैं।
नौका कांड में किसी को सजा नहीं मिली
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो साल पहले हरनी तालाब के अंदर एक नौका कांड हुआ। इसमें छोटे छोटे बच्चे स्कूल की तरफ से नौका विहार करने गए। इसमें 12 बच्चे डूब कर मर गए। क्योंकि बच्चों के पास सेफ्टी जैकेट नहीं थी। ठेकेदार भाजपा का था। गुंडागर्दी करने वाले अफसर भाजपा के थे। दो साल बाद भी किसी को सजा नहीं मिली है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सबसे ज्यादा पिछड़े आदिवासी इलाके हैं। संविधान के अनुसार, आदिवासी इलाकों के विकास के लिए हर साल अरबों खरबों रुपए आता है। अगर यह पैसा ईमानदारी से खर्च हो जाए तो बच्चों के लिए शानदार स्कूल और परिवार के लिए शानदार अस्पताल बन जाएंगे। सड़कें बन जाएगी, सिंचाई के लिए पानी मिल जाएगी और फ्री बिजली मिल जाएगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बड़ोदरा के भाजपा के पांच विधायकों शैलेश मेहता, केतन इनामदार, धर्मेंद्र सिंह बघेला, अक्षय पटेल, चैतन्य सिंह झाला ने अपने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। ये विधायकों ने मुख्यमंत्री को बताया है कि राज्य में दिन प्रतिदिन प्रशासनिक व्यवस्था में भारी गिरावट आ रही है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता ऐसे लोगों को वोट दे, जो काम करा सके। गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ, जनता के सारे काम होंगे। अगर 30 साल में भाजपा अच्छी सरकार चलाई होती तो आम आदमी पार्टी की सभा में कोई नहीं आता। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जेल जाने के लिए तैयार रहना होगा। अभी चुनाव के दो साल बचे हैं। जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा, ये लोग जेल भेजेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।