Aishwarya Rai Bachchan At Paris Fashion Week: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 28 सितंबर को पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। एफिल टावर के खूबसूरत बैकड्रॉप में होस्ट हुए इस फैशन इवेंट में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार देखने को मिला। ऐश्वर्या राय ने मशहूर डिजाइनर यारा शोमेकर के डिजाइन किए हुए ड्रामेटिक वेलवेट आउटफिट में रैंप वॉक की। इस दौरान ऐश्वर्या के ब्राइट हेयर कलर ने पूरे लुक को मॉडर्न और बोल्ड टच दिया। रैंप पर उनका कॉन्फिडेंस और एलिगेंस देखने को मिला। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan Box Office Day 4: सुस्त पड़ी सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म, सोमवार की कमाई ने किया निराश)
फैशन वीक में दिखा सेलेब्स का जलवा
ऐश्वर्या राय लंबे समय से लॉरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। पेरिस फैशन वीक के इस खास शो में भी वह ब्रांड के कई इंटरनेशनल एंबेसडर्स के साथ नजर आईं। इस इवेंट में केंडल जेनर, सिमोन एशले, ईवा लोंगोरिया, वियोला डेविस, जेन फोंडा और सेलीन डायोन जैसी इंटरनेशनल हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान 'वॉक योर वर्थ' थीम रही, जो कॉन्फिडेंस और महिलाओं के बीच एकजुटता को सेलिब्रेट करती है।
सेलीन डियोन संग ऐश्वर्या राय ने बिताया समय
इवेंट की शाम ऐश्वर्या राय और सेलीन डियोन एक साथ नजर आईं। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और किस किया। इसके बाद दोनों ने कैमरों के डांस भी किया। ऐश्वर्या और सेलीन का यह अंदाज इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस को दोनों इंटरनेशनल स्टार्स की यह बॉन्डिंग काफी पसंद आई। रैंप पर भी ऐश्वर्या अकेली नहीं थीं। उनके साथ सिमोन ऐशली, ईवा लोंगोरिया, केंडल जेनर और एंडी मैकडॉवेल जैसी हस्तियां नजर आईं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कोमल रानी संग Govinda के अफेयर की खबरों पर भड़कीं Divya Khossla, Sunita Ahuja का किया खुलकर सपोर्ट)
बेटी आराध्या के साथ भी नजर आईं ऐश्वर्या
पेरिस फैशन वीक के दौरान ऐश्वर्या राय सिर्फ रेड कार्पेट या रैंप तक ही सीमित नहीं रहीं। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस में नजर आईं। दोनों ने फैंस का अभिवादन किया और एक साथ पिक्स क्लिक कराईं। इसके अलावा रिहर्सल के दौरान ऐश्वर्या को एमी जैक्सन के साथ गले मिलते हुए भी देखा गया।
