देश

अमित शाह के काफिले को रोकने की कहां हुई कोशिश? काले झंडों से मचा बवाल, BJP ने खोला मोर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के केरल दौरे के दौरान कथित सुरक्षा चूक को लेकर बीजेपी ने कोल्लम में प्रदर्शन किया। बीजेपी की कोल्लम जिला समिति ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। बीजेपी का आरोप है कि 26 सितंबर को अमित शाह के काफिले के सामने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाने का मौका मिलना सुरक्षा व्यवस्था में चूक को दर्शाता है।

Image

अमित शाह के काफिले में हुई बड़ी चूक पर भड़की बीजेपी। PTI

Photo : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के केरल दौरे के दौरान कथित सुरक्षा चूक को लेकर बीजेपी ने सोमवार को कोल्लम में प्रदर्शन किया। बीजेपी की कोल्लम जिला समिति ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शन का उद्घाटन बीजेपी विधायक दल के नेता और चाथन्नूर विधायक बीबी गोपकुमार ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह के काफिले के सामने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाने का मौका मिलना गंभीर सुरक्षा चूक है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

'साजिश के तहत बाधित किया गया कार्यक्रम'

गोपकुमार ने आरोप लगाया कि अमित शाह के कार्यक्रमों को बाधित करने के लिए जानबूझकर परिस्थितियां बनाई गईं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर भी कर्तव्य में लापरवाही का आरोप लगाया और कथित सुरक्षा चूक की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को राज्य में स्वतंत्र रूप से घूमने या कार्यक्रमों में शामिल होने नहीं दिया जाएगा।

26 सितंबर को दिखाए गए थे काले झंडे

यह मामला 26 सितंबर का है। उस दिन अमित शाह के काफिले के कोल्लम से कुंडारा की ओर जाने के दौरान यूथ कांग्रेस नेताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया था। अमित शाह कोल्लम जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article