एजुकेशन

NCERT Class 9 New Social Science Book: एनसीईआरटी ने लॉन्च की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस टेक्स्टबुक, जानें नाम और कहां से खरीदें

NCERT Class 9 New Social Science Book: एनसीईआरटी द्वारा कक्षा 9वीं की सोशल साइंस की नई टेक्स्टबुक लॉन्च कर दी गई है। यह बुक छात्रों के लिए 29 सितंबर यानी आज से बाजारों में उपलब्ध हो जाएगी, जिसे वह खरीद पाएंगे।

Image

NCERT Class 9 New Book (Photo - AI/Newsroom Verified)

NCERT Class 9 New Social Science Book: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने स्कूली शिक्षा को नए शैक्षणिक मानकों के अनुरूप ढालने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। NCERT ने आधिकारिक तौर पर कक्षा 9 के लिए सामाजिक विज्ञान यानी Social Science की अपनी नई टेक्स्टबुक जारी कर दी है। काउंसिल द्वारा जारी की गई आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, यह नई किताब 29 सितंबर 2026 यानी आज से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए खरीदने के लिए मार्केट में उपलब्ध है। आइए आपको बुक और इससे संबंधित अधिक जानकारी यानी बुक कहां से मिलेगी आदि के बारे में बताएं।

किताब का नाम और मुख्य विवरण

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
किताब का शीर्षकअंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड' (Understanding Society: India and Beyond)
विषय व श्रेणीसोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) - ग्रेड 9, पार्ट 2
जारीकर्ता संस्थानेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT)
बिक्री प्रारंभ तिथि29 सितंबर 2026
उपलब्धता के माध्यमNCERT पब्लिकेशन आउटलेट्स, अधिकृत विक्रेता, आधिकारिक वेबसाइट और Amazon
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - October 2026 Important Days: अक्टूबर में आने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दिन, गांधी जयंती से लेकर यूएन दिवस तक

कहां और कैसे मिलेगी यह पाठ्यपुस्तक?

छात्र, शिक्षक, अभिभावक और रिसर्चर कक्षा 9वीं सोशल साइंस की नई टेक्स्टबुक को निम्नलिखित अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी जानकारी इस प्रकार है -

NCERT पब्लिकेशन डिवीजन आउटलेट्स - देश भर में स्थित NCERT के आधिकारिक बिक्री केंद्रों से सीधे खरीदी जा सकती है।

अधिकृत विक्रेता - आपके नजदीकी NCERT पंजीकृत बुक स्टोर्स से।

ऑनलाइन पोर्टल - NCERT की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म - छात्रों की सुविधा के लिए यह किताब Amazon पर भी बिक्री के लिए लिस्टेड की गई है।

एनसीआरटी की सलाह

काउंसिल ने सभी खरीदारों और अभिभावकों को विशेष रूप से हिदायत दी है कि वे पाइरेसी और फर्जी प्रतियों से बचने के लिए केवल आधिकारिक और अधिकृत वितरण चैनलों का ही उपयोग करें और वहीं से किताब खरीदें।

अतिरिक्त जानकारी के लिए संपर्क नंबर

यदि किसी छात्र, शिक्षक या विक्रेता को इस प्रकाशन या इसकी उपलब्धता के संबंध में कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो वे NCERT के पब्लिकेशन डिवीजन से संपर्क कर सकते हैं:

संपर्क पदचीफ बिजनेस मैनेजर (Chief Business Manager)
विभागपब्लिकेशन डिवीजन, NCERT
पताश्री अरबिंदो मार्ग, नई दिल्ली

छात्रों और शिक्षकों के लिए क्यों खास है यह किताब?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के विजन को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह किताब छात्रों में केवल रटने के बजाय विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देगी। यह पुरानी किताबों को अपडेटेड वर्जन है। भौतिक रूप से खरीदने के अलावा, छात्र जल्द ही NCERT के 'दीक्षा' (DIKSHA) पोर्टल या ePathshala ऐप के जरिए भी इसके डिजिटल/PDF फॉर्मेट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article