देश

पुलिस ने कोलकाता उपनगर में रामनवमी शोभायात्रा को रोका: भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी का दावा

Ram Navami Shobha Yatra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता लॉकेट चटर्जी ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन से उनके नेतृत्व में निकाली गई वाली रामनवमी शोभायात्रा को पुलिस ने रोक दिया, जिसके कारण इसका मार्ग बदलना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोभायात्रा के साल्ट लेक में प्रवेश करने की कोशिश करने के बाद, हवाईअड्डे को जोड़ने वाले वीआईपी मार्ग से सटे केष्टोपुर चौराहे पर अवरोधक लगा दिए गए थे।

Image

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी (फोटो साभार: @me_locket)

Photo : Twitter

Ram Navami Shobha Yatra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता लॉकेट चटर्जी ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन से उनके नेतृत्व में निकाली गई वाली रामनवमी शोभायात्रा को पुलिस ने रोक दिया, जिसके कारण इसका मार्ग बदलना पड़ा। शहर के उत्तरी क्षेत्र केश्तोपुर के निकट शोभायात्रा को ''रोके जाने'' के बाद चटर्जी पुलिसकर्मियों के साथ बहस करती भी दिखीं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोभायात्रा के साल्ट लेक में प्रवेश करने की कोशिश करने के बाद, हवाईअड्डे को जोड़ने वाले वीआईपी मार्ग से सटे केष्टोपुर चौराहे पर अवरोधक लगा दिए गए थे। चटर्जी ने कहा, ''यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है। यह एक आध्यात्मिक समागम है जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया है। पुलिस इस शोभायात्रा को कैसे रोक सकती है।''

पूर्व सांसद बाद में अवरोधक के पास से गुजरीं और शोभायात्रा में भाग लेने वालों से आगे किसी भी विवाद से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने का आग्रह किया। न्यू टाउन में स्थित राम मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई जहां इस दौरान चटर्जी को दोपहिया वाहन पर सवार होकर शोभायात्रा में भाग लेते हुए देखा गया और शुरुआती चरण में पार्टी नेता अर्जुन सिंह भी उनके साथ शामिल हुए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article