देश

कर्नाटक सेक्स कांड: जिस भाजपा नेता ने लीक किए थे प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो, अब वही यौन उत्पीड़न मामले में हुआ गिरफ्तार

Prajwal Revanna Sex Scandal: पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता देवराजे गौड़ा के खिलाफ हासन जिले की 36 वर्षीय एक महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि देवराजे गौड़ा ने उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ की।

Image

देवराजे गौड़ा

Photo : ANI

Prajwal Revanna Sex Scandal: कर्नाटक सेक्स कांड के मुख्य आरोपी व हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े एक अश्लील वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता व पेशे से वकील जी. देवराजे गौड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पेन ड्राइव के जरिये वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गौड़ा को हासन पुलिस से मिली गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

बता दें, कर्नाटक में 26 अप्रैल को मतदान से पहले प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आये थे। देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप है, जिसे वह सिरे से खारिज कर चुके हैं। पुलिस का कहना है कि पेशे से वकील गौड़ा के खिलाफ एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

गौड़ा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता जी. देवराजे गौड़ा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। गौड़ा ने ही जनता दल सेक्युलर के साथ गठबंधन करने से पहले भाजपा नेतृत्व को पत्र लिखकर प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कई महिलाओं का कथित यौन शोषण को लेकर आगाह किया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पेशे से वकील गौड़ा के खिलाफ एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन यह बात हाल में प्रज्वल रेवन्ना मामले में भंडाफोड़ करने की उनकी भूमिका के बाद सामने आई है।

36 वर्षीय महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

पुलिस ने बताया कि देवराजे गौड़ा के खिलाफ हासन जिले की 36 वर्षीय एक महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि देवराजे गौड़ा ने उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ की।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?