इलेक्शन

Exclusive Interview Amit Shah: प्रज्वल रेवन्ना मामले में कहां हुई चूक? अमित शाह ने दिया जवाब

Amit Shah Exclusive Interview: टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना मामले में बात की, जिस पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कहां चूक हुई।

Image

अमित शाह।

Photo : Times Now Digital

Amit Shah Exclusive Interview: जनता दल (सेक्युलर) से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। लोकसभा चुनाव के बीच उनके कई सारे वीडियो सामने आए, जिसके बाद वह भारत छोड़कर जर्मनी चले गए। फिलहाल जनता दल (सेक्युलर) एनडीए गठबंधन का हिस्सा है और एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर खुलकर बात की, जिस पर गृह मंत्री अमित शाह ने अपना पक्ष रखा।

प्रज्वल रेवन्ना मामले में अमित शाह से तीखे सवाल

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जब सवाल किया कि आप संदेशखाली में महिलाओं की रक्षा में खड़े हैं और आपके अलायंस पार्टनर के फैमिली मेंबर पर गंभीर आरोप लगते हैं। महिलाओं से शोषण करने से संबंधित उनके कई वीडियो सामने आते हैं और प्रज्वल रेवन्ना देश से भाग जाते हैं, किसी को पता भी नहीं चलता है। इस सवाल पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस मामले पर हमारा स्टैंड स्पष्ट है।

प्रज्वल रेवन्ना मामले में क्या बोले अमित शाह?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारा बिल्कुल स्पष्ट स्टैंड है। कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए और कर्नाटक सरकार नहीं उठा सकती है तो छोड़ दे हम उठाएंगे। अमित शाह ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर उनके हाथ में है। जब तक वोक्कालिगा वोटिंग नहीं हुआ, इन्होंने इस चीज को दबाकर रखा और जैसे ही वोक्कालिगा बेल्ट में वोटिंग खत्म हुआ इसको बाहर ले आए। अमित शाह ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, मैं आपको बताता हूं अगर उन्होंने समय पर कदम उठाए होते तो भाग भी नहीं पाते, अरेस्ट भी होते।

अमित शाह का कर्नाटक सरकार पर आरोप

इस मामले में जब अमित शाह से पूछा गया कि आपकी अपनी पार्टी के आदमी ने कर्नाटक स्टेट प्रेसिडेंट को चिट्ठियां लिखी है, तब गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक बात समझ लीजिए, एक नॉन ऑफिशियल द्वारा इस मामले को लेकर कर्नाटक स्टेट प्रेसिडेंट को चिट्ठी लिखना, क्या कर्नाटक स्टेट प्रेसिडेंट के पास एजेंसी है? एजेंसी किसके पास है? उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, जिसके पास एजेंसी है और उनको जांच करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अमित शाह ने कहा, मैं तो स्पष्ट आरोप लगाता हूं कि इन्होंने वोक्कालिगा वोटिंग समाप्त होने तक इसको दबाकर रखा, क्योंकि डीके शिवकुमार खुद वोक्कालिगा हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article