देश

भाजपा ने जारी किया लोकसभा व राज्यसभा सांसदों को व्हिप, 10 फरवरी को संसद में मौजूद रहने को कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 05:35 PM IST

BJP Whip in Lok Sabha and Rajya Sabha: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में अर्थव्यवस्था पर एक 'श्वेत पत्र' पेश किया। इसमें बताया गया कि 2004 से 2014 के बीच के यूपीए सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था बदतर थी।

Image

भाजपा ने सभी सांसदों को जारी किया व्हिप

Photo : Twitter

BJP Whip in Lok Sabha and Rajya Sabha: भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया है। राज्यसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने राज्यसभा के पार्टी सांसदों को 10 फरवरी को राज्यसभा में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। वहीं, भाजपा ने लोकसभा सांसदों को भी व्हिप जारी कर 10 फरवरी को दिनभर सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

भाजपा के राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किए गए व्हिप में कहा गया है कि बीजेपी के सभी राज्यसभा सांसदों को सूचना दी जाती है कि अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित करने के लिए शनिवार को सदन में लाए जाएंगे। इसलिए, बीजेपी ने अपने सभी राज्यसभा सदस्यों से कहा है कि वे 10 फरवरी 2024 को सारे दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें।

सीतारमण ने जारी किया श्वेत पत्र

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में अर्थव्यवस्था पर एक 'श्वेत पत्र' पेश किया। इसमें बताया गया कि 2004 से 2014 के बीच के यूपीए सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था बदतर थी। वित्त मंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था की 2004 से 2014 की तुलना 2014 से 2024 करते हुए कहा कि जी20 सम्मेलन से भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच शासन में रही कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में कोयला घोटाले से देश को नुकसान हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि गुटखा बनाने वाली कंपनियों के मालिकों तक को कोयला ब्लॉक के लाइसेंस दिए गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article