देश

'बीजेपी आपातकाल का हवाला देकर जनता को गुमराह कर रही है...' खरगे का केंद्र पर जोरदार हमला

खरगे ने कहा, 'सरकार ने हाल ही में एक निर्देश जारी किया है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र और संविधान को दबा दिया गया था। इस मुद्दे को लेकर देशभर में प्रचार किया जा रहा है और इसके लिए बाकायदा राज्यों को पत्र भेजे गए हैं।'

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Photo : Twitter

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में एक बार फिर इमरजेंसी का डर दिखाकर राजनीतिक फायदा उठाने की रणनीति अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के बहाने केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया सर्कुलर विपक्ष को बदनाम करने की चाल है।

उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, 'ये लोग दावा कर रहे हैं कि वे चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि मशीनें उनकी जीत सुनिश्चित कर रही हैं, न कि जनता।'

बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए खरगे ने कहा, 'जिन लोगों का संविधान के निर्माण में कोई योगदान नहीं था, वे आज संविधान की रक्षा की बातें कर रहे हैं। जिन लोगों ने अंबेडकर, नेहरू और गांधीजी की तस्वीरों का अपमान किया, वे अब लोकतंत्र के रक्षक बनते फिर रहे हैं। भाजपा जिन विचारधाराओं से प्रेरित है, उनमें संविधान के लिए कोई जगह नहीं है।'

'संविधान बचाओ यात्रा' के संदर्भ में खरगे ने कहा कि भाजपा इस यात्रा से घबराई हुई है और यही वजह है कि असली मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इमरजेंसी जैसे विषयों को उछाला जा रहा है। उन्होंने कहा, 'देश में आज बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही, भ्रष्टाचार हर स्तर पर फैला हुआ है और अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। इन सब मुद्दों से नजर हटाने के लिए यह नाटक रचा गया है।'

खरगे ने जम्मू-कश्मीर और मणिपुर की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमने मांग की थी कि इन विषयों पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए, लेकिन सरकार ने कोई पहल नहीं की।' स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, 'आज अगर कोई सरकार के खिलाफ बोलता है, तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। क्या यही लोकतंत्र है?'

प्रधानमंत्री की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप जैसे विदेशी नेता कई बार भारत-पाकिस्तान मसले पर टिप्पणी कर चुके हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने कभी कोई ठोस जवाब नहीं दिया। इस तरह की चुप्पी से भारत कैसे वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ेगा?' शशि थरूर के लेख पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए खरगे ने कहा, 'जिसे जो लिखना है, वह लिखे। हमारा ध्यान देश की लड़ाई पर है और हम उसमें पूरी ताकत से लगे रहेंगे।'

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ