देश

4 दशकों में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी BJP, उतार-चढ़ाव से गुजरी है भगवा पार्टी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 6, 2023, 07:23 AM IST

BJP foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आज स्थापना दिवस है। इस पार्टी की आधिकारिक रूप से स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई। करीब चार दशकों में यह भगवा पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जनसंघ से निकलने वाली पार्टी इतने कम समय में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी। यह सहज विश्वास नहीं होता।

Image

भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई।

Photo : PTI

BJP foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आज स्थापना दिवस है। इस पार्टी की आधिकारिक रूप से स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई। करीब चार दशकों में यह भगवा पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जनसंघ से निकलने वाली पार्टी इतने कम समय में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी। यह सहज विश्वास नहीं होता लेकिन लालकृष्ण आडवाणी, अटल विहारी वाजपेयी जैसे कर्मठी और दूरदृष्टि रखने वाले नेताओं ने भाजपा को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा आज बुलंदियों को छू रही है। 1980 के बाद भाजपा के विकास की कहानी सपाट नहीं रही बल्कि उसमें कई उतार-चढ़ाव आए और वह कई तरह के बदलावों से गुजरी। यहां हम भाजपा के विकास क्रम पर एक नजर डालेंगे-

भाजपा के पहले अध्यक्ष बने अटल बिहारी वाजपेयीअटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जनसंघ से जुड़े थे। मुखर्जी ने 1951 में इसकी स्थापना की। आपातकाल के बाद साल 1977 में केंद्र में सरकार का गठन करने के लिए जनसंघ अन्य दलों के मिल गया और जनता पार्टी की सरकर बनी। 1980 में जनता पार्टी भंग हो गई और इसके सदस्यों ने भाजपा का गठन किया और अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष चुने गए।

1.4 अरब लोगों पर बीजेपी का शासन

43 साल के बाद भाजपा दुनिया की सबसे पार्टी बन गई है। देश में 1.4 अरब लोगों पर इस पार्टी का शासन है और करीब 18 राज्यों में भाजपा और भाजपा गठबंधन की सरकारें हैं।

1984 में दो सीटों पर जीत मिली

साल 1984 में भाजपा ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उसे दो सीटों पर जीत मिली। खास बात यह है कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत मिला। 73 सालों में भाजपा के सांसदों की संख्या दो बढ़कर 303 हो चुकी है।

1991 में पहली बार दोहरे आंकड़े को पार किया

1984 के आम चुनावों के बाद भाजपा सियासी पथ पर लगातार आगे बढ़ती रही। 1989 के चुनाव में इसे 85 सीटों पर जीत मिली और 1991 के लोकसभा चुनाव में इसने पहली बार सीटों के दोहरे आंकड़े को पार कर लिया।

2014 में ऐतिहासिक प्रदर्शन

2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पहली बार अपने दम पर 300 के आंकड़े को पार कर गई। 1984 में भाजपा ने जब पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा तो उसका वोट प्रतिशत करीब 10 फीसदी था लेकिन धीरे-धीरे इसके वोट बैंक में वृद्धि हुई। 2019 में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़कर अब 30 फीसदी हो गया है।

कुछ तथ्य

  • भाजपा के पहले अध्यक्ष-अटल बिहारी वाजपेयी
  • भाजपा के पहले दो सांसद-सी जंगा रेड्डी (आंध्र प्रदेश)
  • एके पटेल (गुजरात)
  • 1990 में राजस्थान में भाजपा की पहली सरकार बनी
  • 1996 में पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने।
राज्यों में मजबूत होने के बाद भाजपा राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। राज्यसभा में इसके सदस्यों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है। 1990 के बाद राज्यसभा में 100 का आंकड़ा पार करने वाली भाजपा पहली पार्टी है।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article