देश

'राहुल की कमान में कांग्रेस इतिहास में दफ्न हो जाएगी'; ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली के आरोपों पर भाजपा ने बोला हमला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी जी की मौत की कामना कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस, मुस्लिम लीग और माओवादी एजेंडे के तहत काम कर रही है।

Image

सुधांशु त्रिवेदी

राजधानी ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली के दौरान कांग्रेस के भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर अब सत्ताधारी पार्टी ने पलटवार किया है। नेहरू परिवार की तुलना बाबर के वंश से करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का वही हश्र होगा जो मुगल साम्राज्य का उसके छठे सम्राट औरंगजेब के शासनकाल में हुआ था।

ये आरोप तब लगे जब सोशल मीडिया पर कई वीडियो में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर रामलीला मैदान में विपक्षी पार्टी की रैली में जाते समय पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक नारे लगाते हुए सुना गया।

नारेबाजी की निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी जी की मौत की कामना कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस, मुस्लिम लीग और माओवादी एजेंडे के तहत काम कर रही है। देश की सबसे पुरानी पार्टी अराजकता का मंच बनती जा रही है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यहां तक कि उनकी मां को भी अपशब्द कहे, लेकिन जब पार्टी पीएम मोदी की मौत की आकांक्षा रखती है तो उसका भविष्य स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य शायद वही होगा जो ‘द लास्ट मुगल’ नामक पुस्तक में मुगल साम्राज्य के बारे में लिखा गया है।

राज्यसभा में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि मुगल साम्राज्य में छह शासकों ने शासन किया, सबसे पहले बाबर, फिर हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और उनकी छठी पीढ़ी में आया औरंगजेब और छठी पीढ़ी के शासन के बाद मुगल साम्राज्य का अंत शुरू हो गया। इसी तरह, कांग्रेस पर भी नेहरू परिवार के छह सदस्यों - मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी का शासन रहा है। अब राहुल गांधी छठे सदस्य हैं जो वर्तमान में सत्ता का आनंद ले रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस का भी वही हश्र होगा जो मुगलों का हुआ था। वे लगातार ऐसी बातें कह रहे हैं जिनसे ऐसी परिस्थितियां पैदा हो रही हैं जो उन्हें इतिहास के पन्नों में दफन कर देंगी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!