देश

Bihar Politics: क्या लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी लड़ने जा रही हैं चुनाव? ये बोलीं लालू यादव की लाडली

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 17, 2023, 08:09 AM IST

Rohini Acharya in Politics:बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहती हैं अब उनके चुनाव लड़ने की बातें सामने आ रही हैं।

Image

रोहिणी आचार्य के भी राजनीति में कदम रखने की खबरें सामने आ रही हैं

Bihar Politics: बिहार की राजनीति के भी कई रंग हैं, बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी चीफ लालू यादव (Lalu Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के भी राजनीति में कदम रखने की खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि इस बारे में अभी कोई पुख्ता खबर सामने नहीं है, लेकिन मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर रोहिणी ने कहा कि उनका ऐसा अभी कोई इरादा नहीं है और भविष्य में क्या होगा, वह भविष्य में देखा जाएगा।

गौर हो कि राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य क्‍या लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी? पिछले कुछ दिनों से इस तरह की अटकलें लगातार लगाई जा रही थीं, हालांकि अब इन अटकलों पर रोहिणी आचार्य ने खुद प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू यादव को किडनी दी थी

पिछले साल रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी दी थी, जिसके बाद से ही रोहिणी आचार्य काफी चर्चाओं में हैं, रोहिणी ने पिता को किडनी डोनेट करने के बाद सोशल मीडिया पर बहुत भावुक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि पिता को स्वस्थ रूप में देखने की कामना थी, जिस रूप में उन्हें बचपन से देखती आई थी, रोहिणी ने यह पोस्ट 5 दिसंबर को लिखा था जब उन्हें किडनी डोनेट किए हुए ठीक एक साल हो गए थे।

तेजप्रताप यादव से भी लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया था

रोहिणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पिता और आरजेडी के पक्ष में पोस्ट करती रहती हैं वहीं पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार में मंत्री तेजप्रताप यादव से भी लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया था, जिसे लेकर तेजप्रताप ने कहा था कि यदि जनता की ओर से मांग उठेगी तो क्‍यों नहीं?

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article