देश

आज दिल्ली पहुंच रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रधानमंत्री मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए यह मुलाकात आगे की रणनीति तय करने में अहम मानी जा रही है।

Image

सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा

Photo : PTI

Samrat Chaudhary Delhi Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा होगी। इसे औपचारिक तौर पर शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, हालांकि राजनीतिक दृष्टि से भी इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा संभव

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए यह मुलाकात आगे की रणनीति तय करने में अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट कर सकते हैं। बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में 33 पद रिक्त बताए जा रहे हैं, ऐसे में दिल्ली में होने वाली ये बैठकें काफी अहम मानी जा रही हैं जिनमें संभावित मंत्रियों के नाम, जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी चर्चा हो सकती है।

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद राज्य में नयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का गठन हुआ है। बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार है, जिसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

सम्राट चौधरी बने सीएम

बता दें कि सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने 15 अप्रैल 2026 को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ (bihar new cm) ली। पटना के लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सहित भाजपा और जद-यू के कई बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने अपना पहला बयान देते हुए कहा कि वे आज से ही काम शुरू कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के लोगों को संतुष्ट रखा जाएगा और राज्य में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर काम किया जाएगा।

नई सरकार में दो नए डिप्टी सीएम

नई सरकार में विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। दोनों अनुभवी नेता हैं और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। इससे सरकार में अनुभव और संतुलन देखने को मिल रहा है। यह पहली बार है जब भाजपा का कोई नेता बिहार में मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना और उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article