देश

Holi 2026 पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा! रिकॉर्ड 1500 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में रेलवे

Holi Special Trains: भारतीय रेलवे होली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। पिछले साल रेलवे ने 1144 विशेष ट्रेन यात्राएं संचालित की थीं।

Image

स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में रेलवे (फाइल फोटो)

Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली (Holi 2026) के मद्देनजर यात्रियों की सुविधाओं के लिए सबसे बड़ा इंतजाम किया है। इसके लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना तैयार की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने 1400 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। जिसकी संख्या 1500 तक पहुंचाई जाएगी।

कब चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

आगामी त्योहार में स्टेशन में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का खास इंतजाम किया जा रहा है। यह तमाम ट्रेनें मार्च में चलाई जाएंगी, ताकि त्योहार के समय घर जाने या लौटने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट और सुगम यात्रा मिल सके। सनद रहे कि होली 2025 के दौरान 1144 विशेष ट्रेन यात्राएं संचालित की गई थीं, जबकि इस बार रेलवे ने उससे कहीं अधिक व्यापक व्यवस्था की है।

ज़ोन-वार ट्रेनों का ब्योरा

यात्रियों की मांग और प्रमुख रूट्स को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अलग-अलग ज़ोन में विशेष ट्रेनों की संख्या तय की है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के लिए सबसे ज्यादा ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लिए दो ट्रेनों का इंतजाम किया जा रहा है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

रेलवे जोनट्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे (ECR) 285
पश्चिम रेलवे (WR) 231
मध्य रेलवे (CR) 209
दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) 160
उत्तर रेलवे (NR) 108
उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) 71
उत्तर मध्य रेलवे (NCR)66
उत्तर पूर्व रेलवे (NER) 62
पूर्व तट रेलवे (ECOR) 62
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR)47
पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) 43
दक्षिण रेलवे (SR) 39
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR)15
कोंकण रेलवे (KR) 9
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) 2

भीड़ का दबाव होगा कम

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्री सुविधा, सुरक्षा और समयबद्ध संचालन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। होली जैसे बड़े त्योहार पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से न केवल भीड़ का दबाव कम होगा, बल्कि देश के कोने-कोने तक बेहतर कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित होगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article