देश

Bharat Jodo Yatra: अब राहुल की शुरू होगी असली परीक्षा, BJP शासित कर्नाटक पहुंची भारत जोड़ो यात्रा; जानें अबतक का हाल

  • Agency by: टाइम्स नाउ डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2022, 02:21 PM IST

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के सात लोकसभा क्षेत्रों और 22 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। इस दौरान कर्नाटक के गुंडलूपेट, मैसूर और बेल्लारी में तीन बड़ी जनसभाएं भी होंगी। कर्नाटक में छह महीने के बाद चुनाव है, जहां कांग्रेस के लिए ये यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Image

कर्नाटक पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
  • तमिलनाडु के बाद केरल पहुंची थी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
  • केरल के बाद अब कर्नाटक पहुंचा राहुल गांधी का मार्च

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस दौरान में देश के 12 राज्यों में जाएंगे। अभी तक यह यात्रा दो राज्यों तमिलनाडु और केरल में पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को यह यात्रा कर्नाटक पहुंच गई, जहां पर अब राहुल के सामने असली चुनौती शुरू होने वाली है। क्योंकि यहां बीजेपी का शासन है, जो कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी है।

कितना महत्वपूर्ण है कर्नाटक

कर्नाटक में अगले छह महीने के बाद चुनाव होना है। जहां बीजेपी फिलहाल सत्ता में है, हालांकि पिछले चुनाव के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार ही बनी थी, जिसके बाद 'ऑपरेशन लोटस' हुआ, विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोप लगे और कांग्रेस के हाथ से सत्ता चली गई। जिसके बाद बीजेपी सत्ता में वापस आई। अब जब राहुल की यात्रा यहां पहुंची है तो यहां चुनौती मिलता तय है।

कितनी चुनौती

राहुल गांधी की यात्रा अभी तक तमिलनाडु और केरल भी थी। जहां राहुल को सीधे चुनौती नहीं मिली थी। क्योंकि तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन की ही सरकार है और केरल में सीपीआई (एम) की सरकार है, जहां कांग्रेस विपक्ष में तो है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर वो कांग्रेस के साथ भी है, इसलिए वहां राहुल को उतनी दिक्कत नहीं हुई, लेकिन अब कर्नाटक में बीजेपी राहुल को चुनौती जरूर देगी। ताकि राहुल की लोकप्रियता को बढ़ने से रोका जा सके।

अभी तक का हाल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी तक सफल मानी जा रही है। राहुल के मार्च के दौरान लोगों की भीड़ भी देखी जा रही है। तमिलनाडु और केरल में राहुल को ठीक-ठीक सपोर्ट दिखा है।
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article