देश

Bharat jodo Yatra: राहुल गांधी से मिलते ही आखिर क्यों रोने लगी ये लड़की, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 06:26 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 18वें दिन की शुरूआत बुधवार को केरल में हुई, जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ भाग लिया। बुधवार को यह यात्रा राहुल के लोकसभा क्षेत्र वायनाड में प्रवेश कर जाएगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों के साथ मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।

Image

राहुल गांधी से मिलने के बाद रो पड़ी लड़की

Photo : Twitter

केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से जब एक लड़की मिली तो रो पड़ी। मिलने की खुशी में लड़की पहले तो चिल्लाई फिर जोर-जोर से रोने लगी। कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवा लड़की पहले राहुल गांधी से मिलने के भागती हुई आती है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब वो कांग्रेस नेता के समीप पहुंचती है तो पहले चिल्लाती है, जिसके बाद राहुल गांधी की जैसे ही नजर उस पर पड़ी, वो उसे अपनी ओर आने के लिए कहते हैं। जिसके बाद लड़की भागती हुई आई और उनसे मिलकर रोने लगी। इस तरह की प्रतिक्रियाएं आम तौर पर अभिनेताओं या पॉप सितारों से मिलने के बाद लोग देते देखे गए हैं, लेकिन इस बार ऐसी प्रतिक्रिया एक नेता के लिए देखी गई है। इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी, लड़की को शांत करने की भी कोशिश करते दिख रहे हैं।

बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यह यात्रा वो पार्टी को मजबूत करने के लिए निकाल रहे हैं। कांग्रेस की यह यात्रा 3,570 किमी की दूरी तय करेगी। यह यात्रा 150 दिन लंबी चलेगी। यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और जम्मू-कश्मीर में जाकर यह समाप्त होगी।

इस महीने की 10 तारीख को यह यात्रा तमिलनाडु से निकलकर केरल पहुंची थी। जहां वो 450 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है। इसके बाद 1 अक्टूबर को यात्रा कर्नाटक में प्रवेश कर जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश