देश

टमाटर के बाद प्याज़ वाली अफवाह से हो जाइए सावधान !-देखें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 27, 2023, 12:22 AM IST

Tomato Price Drop: टमाटरों की कीमत में अचानक आई भारी गिरावट से टमाटर उगाने वाले किसान बेहाल हो गए हैं, क्योंकि किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है।

News Ki Pathshala With Sushant Sinha: कुछ दिनों पहले तक 200 रुपये प्रति किलो बिकने वाले टमाचर (Tomato) अब 3 से 5 रुपये किलो बिकने लगे है। आसमान छू रही टमाटरों की कीमत में अचानक आई भारी गिरावट से टमाटर उगाने वाले किसान बेहाल हो गए हैं।

जब टमाटर के भाव आसमान पर थे तो कई किसान मालामाल हो गए, लेकिन आज किसान इनके दाम जमीन पर आने से परेशान है, क्योंकि लागत भी नहीं निकल पा रही है, जिसके चलते कई किसान बेहाल होकर उसे नष्ट करने पर भी मजबूर है और कई उसे छोड़ रहे हैं।

दरअसल, टमाटर की बंपर पैदावार ने किसानों का खेल चौपट कर दिया है। पैदावार बढ़ने से टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट आ गई है। देखिए Times Now Navbharat पर पूरी खबर..

टमाटरों को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए किसान मजबूर हैं जिसके पीछे का कारण है ज्यादा पैदावार होना बताते हैं कि इस बार टमाटरों की आवक बहुत ज्यादा आई है, जिसके कारण इनके दाम एक दम से गिर गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article