देश

19 KM की दूरी और 16 स्टेशन... इस शहर में पैर पसार रही मेट्रो; 25 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ; इस दिन हो रहा उद्घाटन

Bengaluru Yellow Line Metro: भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने रविवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु आएंगे और येलो लाइन मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि आरवी रोड से बोम्मासांद्रा तक चलने वाली इस मेट्रो में 16 स्टेशन हैं, जो 5,056.99 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए हैं।

Image

बेंगलुरु में पैर पसार रही मेट्रो (फाइल फोटो)

Photo : iStock

Bengaluru Yellow Line Metro: भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने रविवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु आएंगे और येलो लाइन मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मेट्रो फेज-3 की आधारशिला भी रखेंगे। सूर्या ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरा बेंगलुरु दक्षिण के लिए ऐतिहासिक होगा।"

25 लाख लोगों को होगा सीधा लाभ

सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो परिचालन का उद्घाटन करेंगे, बल्कि मेट्रो फेज- 3 की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से दक्षिण बेंगलुरु में लगभग 25 लाख लोगों को लाभ होगा। सांसद सूर्या ने कहा कि 10 अगस्त को इसका उद्घाटन होने से येलो लाइन मेट्रो परियोजना 15 अगस्त की समयसीमा में पूरी हो जाएगी। सूर्या ने कहा कि ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि मोदी व्यक्तिगत रूप से इस बात पर जोर दे रहे थे कि इसे बिना किसी देरी के जनता के लिए खोल दिया जाना चाहिए। सूर्या ने केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पोस्ट का हवाला दिया।

येलो लाइन मेट्रो में कौन-कौन से स्टेशन हैं?

क्रमांकस्टेशन
1.आरवी रोड (R.V. Road)
2.रागीगुड्डा
3.जयदेव अस्पताल
4.बीटीएम लेआउट
5.सेंट्रल सिल्क बोर्ड
6.बोम्मनहल्ली
7.होंगसंद्रा
8.कुडलू गेट मेट्रो स्टेशन
9.सिंगसंद्रा
10.होसा रोड
11.बेरटेना अग्रहारा
12.इलेक्ट्रॉनिक सिटी
13.कोन्नापना अग्रहारा
14.हस्कर रोड
15.हेब्बागोडी
16.बोम्मासांद्रा (Bommasandra)
यह भी पढ़ें: मुंबई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

5,057 करोड़ की लागत से तैयार हुए 16 स्टेशन

खट्टर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने 10 अगस्त 2025 को बेंगलुरु मेट्रो की 19.15 किलोमीटर लंबी येलो लाइन (आरवी रोड से बोम्मासांद्रा तक, जिसमें 16 स्टेशन हैं और जिसकी लागत 5,056.99 करोड़ रुपये है) का उद्घाटन करने और बेंगलुरु फेज-3 के 44.65 किलोमीटर लंबी लाइन (जिसकी लागत 15,611 करोड़ रुपये है) की आधारशिला रखने पर सहमति व्यक्त की है।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article