देश

ममता सरकार की कृषक बंधु योजना, 1.4 करोड़ किसान हुए लाभान्वित; CM ने बताया किसानों को कितना मिलता है पैसा

Bengal Farmers Scheme: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य की किसान हितैषी पहल से 1.4 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है। बनर्जी के अनुसार, राज्य ने अब तक कृषक बंधु (नयी) योजना के तहत 30,051 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

Image

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

Bengal Farmers Scheme: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य की किसान हितैषी पहल से 1.4 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है। कृषक दिवस के अवसर पर बनर्जी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट करके 2007 में इसी दिन नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए 14 लोगों को श्रद्धांजलि दी और किसानों के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कृषक बंधु (नयी) योजना

बनर्जी के अनुसार, राज्य ने अब तक कृषक बंधु (नयी) योजना के तहत 30,051 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिससे 1.4 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा, ''इस योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये मिलते हैं, जबकि बहुत कम भूमि वाले किसानों को न्यूनतम 4,000 रुपये मिलते हैं। यह राशि खरीफ और रबी के मौसम में दो किस्तों में सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है।''

किसानों को कब से मिल रहा लाभ

बनर्जी ने कहा कि किसानों और बटाईदारों के अलावा, खेतिहर मजदूरों को भी दो किस्तों में सालाना 4,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत अब तक 30,051 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। अब किसानों, बटाईदारों और हिस्सेदारी किसानों के साथ-साथ खेती में काम करने वाले मजदूरों को भी साल में दो किस्तों में 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। करीब 28 लाख आवेदकों के बैंक खातों में 8 मार्च से ही पैसे भेजने शुरू हो गए हैं।

कृषक बंधु (मृत्यु लाभ) योजना

मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषक बंधु (मृत्यु लाभ) योजना के तहत 1.70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को मदद दी गई है और इस मद में 3,419 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। बंगाल फसल बीमा योजना में प्रीमियम का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाती है। अब तक 1.15 करोड़ किसानों को 4,005 करोड़ रुपये से ज्यादा का बीमा मुआवजा मिल चुका है।

उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत अब तक 6.01 लाख से ज्यादा कृषि मशीनें किसानों को दी जा चुकी हैं, जिन पर 1,321 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article