देश

अब विशाखापत्तनम तक दौड़ेगी बनारस-संबलपुर ट्रेन, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, स्टेशन के लिए 300 करोड़ मंजूर

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 21, 2023, 07:03 AM IST

रेल मंत्री वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि संबलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन को 300 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा

Image

संबलपुर-बनारस ट्रेन

Photo : iStock

Banaras-Sambalpur Train : केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के संबलपुर रेलवे स्टेशन पर बनारस-संबलपुर-बनारस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के विशाखापत्तनम तक विस्तार को सोमवार को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन को संबलपुर से विशाखापत्तनम रवाना किया गया और यह एक विशेष ट्रेन के रूप में चलेगी। इस ट्रेन के विस्तारित हिस्से में नियमित सेवा 22 नवंबर से विशाखापत्तनम से और अगले दिन बनारस से शुरू होगी।

300 करोड़ की लागत से तैयार होगा संबलपुर जंक्शन

रेल मंत्री वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि संबलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन को 300 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा और इसका डिजाइन आईआईएम (भारतीय प्रबंध संस्थान) संबलपुर और वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीएसएसयूटी), बुर्ला के छात्रों द्वारा तैयार किया जाएगा।

ओडिशा के लिए बजट में बढ़ोतरी

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के दूसरे कार्यकाल की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ओडिशा के लिए रेलवे बजट के आवंटन में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लिए रेलवे बजट में वार्षिक आवंटन 800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि केंद्र ने पिछले नौ वर्ष में ओडिशा को 18 लाख करोड़ रुपये का अनुदान आवंटित किया है, जबकि संप्रग सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में केवल तीन लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article