देश

'बकवास की है, कैसे एक पढ़ा-लिखा इंसान ऐसे बोल सकता है', रॉबर्ट वाड्रा के निशाने पर पित्रोदा

Robert Vadra slams Sam Pitroda : वाड्रा ने कहा, 'सैम पित्रोदा ने कुछ कहा है, उससे मैं सहमत नहीं हूं। बकवास की है, इतना पढ़ा-लिखा व्यक्ति इस तरह की बातें कैसे कर सकता है? वह राजीव गांधी के बहुत करीब थे लेकिन इस बार उन्हें थोड़ा और जिम्मेदारी दिखानी चाहिए थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव में प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके एक बयान की वजह से भाजपा बेवजह इसे एक मुद्दा बना रही है।'

Image

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा-पित्रोदा को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए थी।

Robert Vadra slams Sam Pitroda : ओवरसीज इंडिया कांग्रेस के पद से इस्तीफा दे चुके सैम पित्रोदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर तो हैं ही। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी उन पर जमकर हमला बोला है। रॉबर्ट ने गुरुवार को पित्रोदा के नस्लीय बयान पर हैरानी जताते हुए कहा कि कैसे एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति इस तरह का बयान दे सकता है। वाड्रा ने कहा कि वह पित्रोदा के बयानों से पूरी तरह से असहमत हैं और उन्हें ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए था। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में वाड्रा ने कहा कि जब गांधी परिवार से जुड़े हुए होते हैं तो आपकी जिम्मेदारी ज्यादा होती है। कोई कदम उठाने से पहले आपको कई बार सोचना होता है।

पित्रोदा ने बकवास की है-सैम पित्रोदा

वाड्रा ने कहा, 'सैम पित्रोदा ने कुछ कहा है, उससे मैं सहमत नहीं हूं। बकवास की है, इतना पढ़ा-लिखा व्यक्ति इस तरह की बातें कैसे कर सकता है? वह राजीव गांधी के बहुत करीब थे लेकिन इस बार उन्हें थोड़ा और जिम्मेदारी दिखानी चाहिए थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव में प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके एक बयान की वजह से भाजपा बेवजह इसे एक मुद्दा बना रही है।'

मैं खुश हूं कि वह रिटायर हो गए-वाड्रा

वाड्रा ने कहा, 'आप यहां आइए और सरकार की गलतियों को बताइए और उसकी खामियां गिनाइए। लेकिन आप वहां सोफे पर बैठकर कुछ भी बोले जा रहे हैं। यह पूरी तरह निर्रथक बाते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि वह रिटायर हो गए हैं। मैंने कल उन्हें लिखा था कि उन्होंने जो कुछ कहा है, वह गलत है।'

‘विभाजनकारी’ राजनीति बेनकाब हो गई है-भाजपा

बता दें कि पित्रोदा की उस टिप्पणी को लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं’’। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पित्रोदा की ‘नस्ली’ टिप्पणियों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इससे विपक्षी दल की ‘विभाजनकारी’ राजनीति बेनकाब हो गई है।

खरगे पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार किया

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने पित्रोदा के निर्णय को स्वीकार कर लिया है। रमेश ने कहा, ‘श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका निर्णय स्वीकार कर लिया है।’ पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।’

पीएम ने पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस ने हालांकि पित्रोदा की टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया। पार्टी ने कहा कि वह इन टिप्पणियों से खुद को ‘पूरी तरह से अलग’ करती है। इस बयान के बाद पित्रोदा भाजपा के निशाने पर आ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने उन पर और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलना शुरू कर दिया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!