देश

जेल से बाहर आएंगे 'छोटे सरकार' अनंत सिंह, कल 11 बजे ले सकते हैं विधायक पद की शपथ

जेल में रहने के बाद भी मोकामा से जीत हासिल करने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह को जेल से बाहर लाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अदालत ने शपथ लेने के लिए उन्हें अनुमति दी है। भारी सुरक्षा के बीच उन्हें कल बेउर जेल से विधानसभा ले जाया जाएगा ताकि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।

Anant singh

अनंत सिंह (File photo)

Photo : PTI

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह कल 11 बजे विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेंगे। एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें इसके लिए अनुमति दे दी है। शपथ ग्रहण करने के लिए उनकी तरफ से जमानत के लिए पिटीशन डाली गई थी। वर्तमान में वह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना की बेऊर जेल में बंद हैं।यहां से मंगलवार यानी कल उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा लाया जाएगा। जेल के अंदर से ही उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा था। जेल के अंदर ही उन्हें जीत भी हासिल हुई थी। अनंत सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को 28 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी।

जेल से बाहर लाने के लिए शुरू हुईं तैयारियां

जेल में रहने के बाद भी मोकामा से जीत हासिल करने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह को जेल से बाहर लाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अदालत ने शपथ लेने के लिए उन्हें अनुमति दी है। भारी सुरक्षा के बीच उन्हें कल बेउर जेल से विधानसभा ले जाया जाएगा ताकि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।

नवंबर माह आए विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद भी जेल में होने के कारण अनंत सिंह ने अब तक शपथ ग्रहण नहीं की है। ऐसे में, उनकी सदस्यता को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि अब अनंत सिंह की शपथ ग्रहण के बाद इनपर विराम लग जाएगा।

अनंत सिंह के पास कितनी है संपत्ति

अनंत सिंह के पास 26.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 13.07 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 49.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। चुनावी हलफनामे में जानकारी के हिसाब से अनंत सिंह के पास 15.61 लाख रुपये नकद हैं,जबकि उनकी पत्नी के पास 34.60 लाख रुपये नकद हैं। सिंह के नाम कई बैंक खाते और करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण हैं,जबकि नीलम देवी के पास 76.61 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं।

अनंत सिंह के पास कितनी गाड़ियां?

सिंह के पास तीन लग्जरी एसयूवी वाहन हैं जिनकी कीमत 3.23 करोड़ रुपये है,वहीं उनकी पत्नी के पास तीन कारें हैं जिनकी कीमत 77.62 लाख रुपये बताई गई है। इनके अलावा उनकी संपत्ति में घोड़े और गायें भी शामिल हैं।अनंत सिंह 1990 से मोकामा सीट से लगातार विधायक हैं। उनके परिवार ने इस सीट पर लगभग तीन दशक से अपना दबदबा बनाए रखा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिव शुक्ला
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article